ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News झारखंड चक्रधरपुररेलवे ईस्ट कॉलोनी से दो स्कूटी की चोरी

रेलवे ईस्ट कॉलोनी से दो स्कूटी की चोरी

चक्रधरपुर रेलवे ईस्ट कॉलोनी में बुधवार की रात दो रेलवे क्वार्टरों से दो स्कूटी की चोरी हो गई। घटना के बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गयी। पुलिस मामला...

रेलवे ईस्ट कॉलोनी से दो स्कूटी की चोरी
हिन्दुस्तान टीम,चक्रधरपुरFri, 16 Sep 2022 01:50 AM
ऐप पर पढ़ें

चक्रधरपुर रेलवे ईस्ट कॉलोनी में बुधवार की रात दो रेलवे क्वार्टरों से दो स्कूटी की चोरी हो गई। घटना के बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गयी। पुलिस मामला दर्ज कर चोर की तलाश में जुट गयी है। जानकारी के मुताबिक चक्रधरपुर रेलवे ईस्ट कॉलोनी क्वार्टर संख्या 150/1 निवासी मुरलीधर सिंह और उसी लाइन में स्थित क्वार्टर संख्या 100/2 निवासी विकास रवानी के क्वार्टर से गुरूवार रात अज्ञात चोरों ने मुख्य दरवाजा खोल कर दो स्कूटी की चोरी कर ली। बताया जा रहा है की चोरों ने घटना को रात के 12 बजे से लेकर भोर तीन बजे के बीच अंजाम दिया है। चोरी गयी एक स्कूटी मुरलीधर सिंह की है जबकि दूसरी स्कूटी विकास रवानी की है। मुरलीधर सिंह रेलवे के बिजली विभाग में हैं। वहीं विकास रवानी ऑपरेटिंग विभाग में गुड्स गार्ड हैं। मुरलीधर सिंह ने बताया कि रात करीब 9:00 बजे क्वार्टर के अंदर में स्कूटी को रखकर वह सो गया था। सुबह जब 5:00 बजे उठकर देखा तो क्वार्टर का मुख्य द्वार खुला हुआ है और उसकी स्कूटी गायब थी। वहीं विकास रवानी ने बताया कि रात को वह घर लौटे और स्कूटी को क्वार्टर के अंदर रख दिया। जब सुबह 3:00 बजे वह उठा तो उसकी भी स्कूटी थी। दोनों को समझते देर नहीं लगी की स्कूटी चोरी कर ली गयी है। गुरुवार सुबह होते ही दोनों पीड़ितों ने चक्रधरपुर थाना जाकर मामला दर्ज करवाया। वहीं पुलिस पुरे मामले में तफ्तीश कर चोर की तलाश में जुटी हुई है। एक साथ दो घर में चोर की सेंधमारी से रेलवे क्षेत्र में रहने वाले लोग डरे सहमे हैं। रेल कर्मियों ने मांग करते हुए कहा कि रेलवे कॉलोनियों में पुलिस की गश्ती बढ़ाई जाए क्योंकि इलाके में शाम होते ही सुनसान हो जाता है इसके कारण चोर-उचक्कों का प्रभाव बढ़ रहा है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।