ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News झारखंड चक्रधरपुरआरपीएफ की महिला जवानों के बीच हाफ मैराथन

आरपीएफ की महिला जवानों के बीच हाफ मैराथन

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर चक्रधरपुर रेल मंडल के वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त ओंकार सिंह...

आरपीएफ की महिला जवानों के बीच हाफ मैराथन
हिन्दुस्तान टीम,चक्रधरपुरThu, 10 Mar 2022 05:50 PM
ऐप पर पढ़ें

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर चक्रधरपुर रेल मंडल के वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त ओंकार सिंह के मार्गदर्शन में महिला जवानों के बीच 11 किलो मीटर की मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। इसमें महिला जवानों ने जोश, उत्साह एवं उल्लास के साथ 52 महिला जवानों ने हिस्सा लिया। इसमें महिला आरक्षी प्रगति कुमारी शर्मा सर्वश्रेष्ठ रही। वहीं मैराथन दौड़ के बाद महिला जवानों के बीच 400 मीटर, दो सौ मीटर और सौ मीटर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें महिहला आरक्षी एस कल्पना, प्रियंका कुमारी और प्रगति कुमारी शर्मा ने क्रमश: चार सौ मीटर, दो सौ मीटर और सौ मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया। मौके पर वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त ओंकार सिंह ने सभी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इसके बाद आरपीएफ मैदान में महिला जवानों के दो टीम के बीच एक क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया जिसमें महिला जवानों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त ओंकार सिंह के अलावा सहायक सुरक्षा आयुक्त अमित दास, सहायक सुरक्षा आयुक्त के सी नायक, सहायक सुरक्षा आयुक्त राजीव उपाध्याय सहित कई अधिकारी उपस्थिति रहकर महिला जवानों का हौसला अफजाही की।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।