ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News झारखंड चक्रधरपुरराजखरसावाँ स्टेशन में हादसा, 3 लोको पायलट और एक पॉइंट्समैन घायल

राजखरसावाँ स्टेशन में हादसा, 3 लोको पायलट और एक पॉइंट्समैन घायल

चक्रधरपुर।चक्रधरपुर रेल मंडल के राजखरसावाँ स्टेशन में एक हादसा हुआ है।

राजखरसावाँ स्टेशन में हादसा, 3 लोको पायलट और एक पॉइंट्समैन घायल
हिन्दुस्तान टीम,चक्रधरपुरWed, 26 Apr 2023 12:10 PM
ऐप पर पढ़ें

चक्रधरपुर।चक्रधरपुर रेल मंडल के राजखरसावाँ स्टेशन में एक हादसा हुआ है। यहाँ ट्रेन की चपेट में आकर तीन रेल चालक और एक पॉइंट्स मैन घायल हो गए हैं। सभी घायल रेल चालक और पॉइंट्स मैन का ईलाज चक्रधरपुर रेलवे अस्पताल में चल रहा है। जो रेल चालक घायल हुए हैं उनमें आदित्यपुर के लोको पायलट बी घोष और टाटा के लोको पायलट रविन्द्र कुमार और असिस्टेंट लोक पायलट सुमंत कुमार के अलावे राजखरसावाँ के पॉइंट्स मैन एके मंडल भी शामिल हैं। बताया जा रहा है की राजखरसावाँ स्टेशन में रेल इंजन को जोड़ने का कार्य चल रहा था। इसी दौरान घटना घटी और ट्रेन की चपेट में ये तीन रेल चालक और पॉइंट्स मैन आ गए। जिससे तीनो घायल हो गए हैं। फिलहाल चारों घायल रेल कर्मी खतरे से बाहर बताये जा रहे हैं। घटना कैसे और किस परिस्थिति में घटी है यह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। रहीं रेलवे ने पुरे मामले को लेकर जांच भी शुरू कर दी है। बता दें की राजखरसावाँ स्टेशन में इससे पहले भी इस तरह का हादसा हो चूका है जिसमें दो लोको पायलट की जान चली गयी थी।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।