Rajasthan BSTC : राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड में हुआ एक और बड़ा बदलाव, जानें कितने आए आवेदन

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

Rajasthan BSTC Pre DElEd Exam 2024: राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड परीक्षा के लिए अब तक 2.10 लाख आवेदन आ चुके हैं। इस बार प्रश्न पत्र हिंदी और अंग्रेजी दो अलग अलग भाषाओं में मीडियम के अनुसार आएंगे।

bihar deled exam

Rajasthan BSTC Pre DElEd Exam 2024: राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड परीक्षा के लिए अब तक 2.10 लाख आवेदन आ चुके हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 31 मई 2024 है। पिछले साल 6.19 लाख विद्यार्थियों के आवेदन आए थे जिसमें 5.70 लाख ने परीक्षा दी थी। प्राइमरी शिक्षक भर्ती के लिए पात्रता हासिल करना चाह रहे युवा predeledraj2024.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।  प्रारंभिक शिक्षा में अध्यापक बनने के लिए आवश्यक दो साल के अध्यापक शिक्षा पाठ्यक्रम डीएलएड में प्रवेश के लिए यह परीक्षा होती है। इसके लिए 12वीं पास आवेदन कर सकते हैं। एक बड़े बदलाव के तहत इस वर्ष प्री-डीएलएड परीक्षा के प्रश्न पत्र हिंदी एवं अंग्रेजी भाषा में अलग-अलग छपाए जाएंगे। अभ्यर्थी द्वारा चयन किए गए माध्यम अंग्रेजी या हिंदी में अलग अलग पेपर दिए जाएंगे। आवेदन के समय ही अभ्यर्थियों से उनकी मीडियम की च्वाइस ले ली जाएगी। इसका मतलब है कि प्री-डीएलएड परीक्षा के प्रश्न पत्र हिंदी एवं अंग्रेजी भाषा में अलग-अलग छपाए जाएंगे। इससे पहले प्रतिवर्ष इस परीक्षा से एक ही प्रश्न पत्र में हिंदी एवं अंग्रेजी दोनों भाषाएं होती थी। इसमें करीब 32 से 40 पेज होते थे। अब बदलाव के बाद पेपर महज 16 से 20 पेज का रह जाएगा।

इस बार प्री डीएलएड परीक्षा के आयोजन का जिम्मा वर्धमान महावीर खुला विश्विद्यालय, कोटा (वीएमओयू) को दिया गया है। इससे पहले पंजीयक विभागीय परीक्षाएं, बीकानेर द्वारा इस परीक्षा को करवाया जाता था। प्रदेश में 376 डीएलएड कॉलेजों की करीब 26 हजार सीटों पर प्रवेश के लिए यह परीक्षा होगी। 

योग्यता  
सामान्य वर्ग में 12वीं कक्षा में 50 फीसदी अंक हासिल करने वाले अभ्यर्थी प्री- डीएलएड में आवेदन के पात्र है। वहीं आरक्षित वर्ग (एससी, एसटी, ओबीसी, दिव्यांग) के लिए 45 फीसदी अंक निर्धारित है। 

अधिकतम आयु सीमा
आवेदन की अधिकतम आयु 1 जुलाई 2024 को 28 वर्ष से अधिक न हो। अनुसूचित जनजाति / अन्य पिछड़ा वर्ग/ अति पिछडा वर्ग/ई.डब्लू.एस. एवं महिलाओं के लिए राजस्थान राज्य सरकार द्वारा निर्धारित प्रावधानों/नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट होगी।

बीएसटीएस काउंसलिंग में स्टूडेंट्स की ओर से भरे जाने वाले विकल्पों के आधार पर शिक्षा संस्थानों में प्रवेश मिल सकेगा। काउंसलिंग के द्वारा अभ्यर्थियों को अध्यापक शिक्षा संस्थान/संस्थानों का आवंटन होगा। 

चयन- लिखित परीक्षा और उसके बाद काउंसलिंग। लिखित परीक्षा में एमसीक्यू टाइप 200 प्रश्न पूछे जाएंगे।     

आवेदन फीस
डीएलएड सामान्य या संस्कृत दोनों में से एक - 450 रुपये
डीएलएड सामान्य या संस्कृत दोनों  - 500 रुपये

प्रवेश क्षमता की अधिकतम 5 प्रतिशत सीटों पर बाहर के अभ्यर्थियों को मेरिट के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा। राजस्थान के बाहर के अभ्यर्थी सामान्य श्रेणी के काउंट होंगे। 

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।