ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News करियरMaharashtra SSC Result 2024: क्या 2 जून को जारी होंगे कक्षा 10वीं के नतीजे?

Maharashtra SSC Result 2024: क्या 2 जून को जारी होंगे कक्षा 10वीं के नतीजे?

Maharashtra SSC Result 2024: महाराष्ट्र एसएससी कक्षा 10वीं के परीक्षा नतीजे अब किसी भी समय घोषित होने की उम्मीद है। MSBSHSE आधिकारिक नोटिस के माध्यम से एसएससी रिजल्ट की तारीख और समय की जानकारी शेयर कर

Maharashtra SSC Result 2024: क्या 2 जून को जारी होंगे कक्षा 10वीं के नतीजे?
Priyanka Sharmaलाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीFri, 24 May 2024 12:52 PM
ऐप पर पढ़ें

Maharashtra SSC Result 2024: महाराष्ट्र बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद अब बेसब्री से महाराष्ट्र एसएससी बोर्ड यानी कक्षा 10वीं के नतीजों का इंतजार किया जा रहा है। हालांकि बोर्ड की ओर से रिजल्ट जारी होने की कोई कंफर्म तारीख जारी नहीं की है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MSBSHSE) द्वारा कक्षा 10 या एसएससी परिणाम 2024 मई के अंतिम सप्ताह या जून के पहले सप्ताह तक घोषित करने की उम्मीद है। पिछले साल, एसएससी परिणाम 2024 महाराष्ट्र बोर्ड 2 जून को घोषित किया गया था।  बता दें, महाराष्ट्र बोर्ड ने कक्षा 12वीं के समय और तारीख की घोषणा रिजल्ट जारी होने से एक दिन पहले दी थी।  

साल 2022 में नतीजे 17 जून को जारी किए गए थे। इस साल MSBSHSE 10वीं की परीक्षाएं 1 से 26 मार्च तक आयोजित की गई थी। एक बार नतीजे आने के बाद छात्र MSBSHSE की मुख्य वेबसाइट mahresult.nic.in पर इसे देख सकते हैं। इसके अलावा रिजल्ट लाइव हिन्दुस्तान की वेबसाइट livehindustan.com/career/ पर देखें जा सकेंगे।
महाराष्ट्र बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा पास करने के लिए एसएससी छात्रों को सभी विषयों में कम से कम 35 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे।

रिजल्ट जारी होने बाद जो मार्कशीट ऑनलाइन मिलेगी, वो प्रोविजनल मिलेगी। जब प्रोविजनल  मार्कशीट आपको दिखाई दें, तो क्रॉस चेक करें, कि नाम, स्पेलिंग, स्कूल, परीक्षा केंद्र, कुल, ग्रेड और पास प्रतिशत में कोई गलती तो नहीं है।

बता दें,  कक्षा 10वीं के रिजल्ट घोषित होने के कुछ सप्ताह बाद MSBSHSE की ओर से ओरिजनल मार्कशीट प्रदान की जाती है। ओरिजनल मार्कशीट जल्द ही स्कूलों तक पहुंचा दी जाएंगी। इसके बाद, छात्र उन्हें अपने संबंधित स्कूलों से ले सकते हैं।


ऐसे रहे थे पिछले साल कक्षा 10वीं के रिजल्ट

पिछले साल, 15,77,256 छात्रों ने एसएससी परीक्षा में बैठने के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था। परीक्षा में बैठने वालों की कुल संख्या में से 8,44,116 लड़के और 7,33,067 लड़कियां थीं। पिछले साल 93.83 फीसदी छात्र परीक्षा में सफल हुए थे। जिसमें लड़कियों का पास प्रतिशत 95.87% था। लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया था। वहीं पिछले साल कम से कम 10,000 स्कूलों ने 100%  पास प्रतिशत दर्ज किया था।

Maharashtra SSC Result 2024: इन स्टेप्स को फॉलो करते हुए चेक कर सकेंगे रिजल्ट

स्टेप 1-  सबसे पहले महाराष्ट्र बोर्ड की आधिकारिक साइट: mahresults.nic.in पर जाएं।

स्टेप 2-  अब होम पेज पर “Maharashtra SSC 10th Result 2024”  लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3– अपना रोल नंबर और मां का पहलना नाम दर्ज करें।

स्टेप 4- आपका कक्षा 10वीं का रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।

स्टेप 5- अपने  प्रोविजनल मार्कशीट को चेक करें और पेज डाउनलोड करें।

स्टेप 6- भविष्य के लिए एक हार्ड कॉपी का प्रिंटआउट लेना न भूलें।

 

 

Virtual Counsellor