JAC 8th Result 2024 jacresults  latest update : 8वीं का रिजल्ट निकले बिना नौवीं में नामांकन, रिजल्ट पर ताजा अपडेट

JAC 8th Result 2024 jacresults latest update : 8वीं का रिजल्ट निकले बिना नौवीं में नामांकन, रिजल्ट पर ताजा अपडेट

संक्षेप:

JAC 8th Result 2024 jacresults update:विद्यार्थी अपना परिणाम ऑफिशियल वेबसाइट jacresults.com या jac.jharkhand.gov.in पर जाकर चेक कर सकेंगे। जैक की ओर से अनौपचारिक तौर पर यह जानकारी दी गई है कि रिजल्ट अ

May 24, 2024 07:10 am ISTAnuradha Pandey प्रमुख संवाददाता, जमशेदपुर
share

झारखंड के सरकारी स्कूलों में आठवीं की बोर्ड परीक्षा मार्च में आयोजित की गई थी। मई समाप्त होने को आया, लेकिन अबतक इसका परिणाम जारी नहीं किया जा सका है। इस कारण पिछले दिनों विद्यार्थियों को नौवीं कक्षा में नामांकन लेने में समस्या आ रही थी। अब इस समस्या का समाधान कर दिया गया है। JAC 8th Result 2024 jacresults update:विद्यार्थी अपना परिणाम ऑफिशियल वेबसाइट jacresults.com या jac.jharkhand.gov.in पर जाकर चेक कर सकेंगे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

स्कूलों में छुट्टी शुरू होने से पहले आठवीं की परीक्षा दे चुके विद्यार्थियों को नौंवी कक्षा में औपबंधिक नामांकन (प्रोविजनल एडमिशन) दे दिया गया है। इस कारण अब बोर्ड का परिणाम विलंबित होने पर भी नामांकन में समस्या नहीं आएगी। बताते चलें कि जैक की ओर से मार्च में आठवीं बोर्ड की परीक्षा हुई थी, लेकिन लंबे समय तक कॉपी जांच की प्रक्रिया पूरी नहीं होने के कारण परिणाम जारी नहीं किया।

जैक की ओर से अनौपचारिक तौर पर यह जानकारी दी गई है कि रिजल्ट अगले एक-दो दिन में जारी कर दिया जाएगा। इससे पहले विद्यार्थियों को प्रोविजनल एडमिशन दे दिया गया था। ऐसे विद्यार्थियों के ड्रॉप आउट होने की आशंका को मद्देनजर रखते हुए किया गया। बच्चों को नौंवीं क्लास में नामांकन दे दिया गया है। बताते चलें कि तीन दिन पूर्व ही नौंवीं व 11वीं बोर्ड का परिणाम भी जारी किया गया था।

Anuradha Pandey

लेखक के बारे में

Anuradha Pandey
अनुराधा पांडे लाइव हिन्दुस्तान में एस्ट्रोलॉजी और करियर सेक्शन लीड कर रही हैं। इन्हें पत्रकारिता जगत में करीब डेढ़ दशक का अनुभव है। ज्योतिष और धर्म-अध्यात्म से जुड़े विषयों पर पिछले 10 सालों से लिख रही हैं। इन्होंने हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा भारतीय जनसंचार संस्थान, दिल्ली और ग्रैजुएशन दिल्ली विश्वविद्यालय से किया है। लाइव हिन्दुस्तान में करियर का लंबा हिस्सा बीता और काम करते-करते 9 साल हो गए हैं। एस्ट्रोलॉजी और करियर से जुड़ी खबरों के अलावा हेल्थ पर लिखने शौक है। इससे पहले तीन साल तक आज तक वेबसाइट में एजुकेशन सेक्शन में भी काम किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।