ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News करियरChildren's Day Quotes : 14 नवंबर बाल दिवस पर शेयर करें जवाहर लाल नेहरू के ये प्रेरक विचार

Children's Day Quotes : 14 नवंबर बाल दिवस पर शेयर करें जवाहर लाल नेहरू के ये प्रेरक विचार

एक राजनेता के तौर पर नेहरू जी का सबसे बड़ा काम भारतीय राजनीतिक प्रणाली में लोकतांत्रिक मूल्यों का विकास करना और भारत में लोकतंत्र को खड़ा करना था। वे बच्चों को राष्ट्र का निर्माता कहते थेे.

Children's Day Quotes : 14 नवंबर बाल दिवस पर शेयर करें जवाहर लाल नेहरू के ये प्रेरक विचार
Pankaj Vijayलाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीTue, 14 Nov 2023 05:54 AM
ऐप पर पढ़ें

Children's Day : देश के प्रथम प्रधानमंत्री, महान स्वतंत्रता सेनानी, धर्मनिरपेक्ष मानवतावादी, सामाजिक लोकतंत्रवादी और लेखक जवाहरलाल नेहरू की 14 नवंबर 2022 को जयंती है। आज देश की जनता चाचा नेहरू के महान कार्यों को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि दे रही है। पंडित नेहरू के जन्मदिवस 14 नवंबर को देश में बाल दिवस के तौर पर मनाया जाता है। बच्चों के प्रति उन्हें बेहद प्रेम और लगाव था। बच्चे उन्हें प्यार से चाचा नेहरू कहकर पुकारते थे। बच्चों के लिए बेशुमार प्यार, लगाव और उनके लिए किए गए कार्यों को लेकर जवाहर लाल नेहरू का जन्मदिन 14 नवंबर हर वर्ष बाल दिवस के तौर पर मनाया जाता है। एक राजनेता के तौर पर नेहरू जी का सबसे बड़ा काम भारतीय राजनीतिक प्रणाली में लोकतांत्रिक मूल्यों का विकास करना और भारत में लोकतंत्र को खड़ा करना था। 

आइए पढ़ते हैं जवाहर लाल नेहरू के वो अनमोल विचार जो आज भी जीने की राह दिखाते हैं. 

 चाचा नेहरू के प्रेरक विचार - 
- बच्चे राष्ट्र के निर्माता हैं।
- बच्चे बगीचे में कलियों की तरह हैं और उनका ध्यान से और प्यार से लालन पालन किया जाना चाहिए, क्योंकि वे देश के भविष्य और कल के नागरिक हैं।

- नागरिकता देश की सेवा में निहित है।
- अज्ञानता हमेशा बदलाव से डरती है। 
- महान कार्य और तुच्छ लोग साथ नहीं चल सकते।
- दूसरों के अनुभवों से लाभ उठाने वाला बुद्धिमान होता है।
- जो व्यक्ति भाग जाता है वह शांत बैठे व्यक्ति की तुलना में अधिक खतरे में पड़ जाता है।
- विफलता तभी होती है जब हम अपने आदर्शों, उद्देश्यों और सिद्धांतों को भूल जाते हैं।
- हम वास्तविकता में क्या हैं वो और लोग हमारे बारे में क्या सोचते हैं उससे कहीं अधिक मायने रखता है।

- जो पुस्तकें हमें सोचने के लिए विवश करती हैं, वे हमारी सबसे अधिक सहायक हैं।
- आपत्तियां हमें आत्मज्ञान कराती हैं। ये हमें दिखा देती हैं कि हम किस मिट्टी के बने हैं।
- दक्षता का सबसे अच्छा प्रकार वह है जो मौजूद सामग्री का अधिकतम लाभ उठा सके।
- - सत्य हमेशा सत्य ही रहता हैं चाहे आप पसंद करें या ना करें।

- हर हमलावर देश यह दावा करता हैं कि वह अपनी रक्षा के लिए कार्य कर रहा हैं।
- संकट के समय हर छोटी चीज मायने रखती है।
- कार्य के प्रभावी होने के लिए उसे स्पष्ठ लक्ष्य की तरफ निर्देशित किया जाना चाहिए।
- वह व्यक्ति जिसे वो सब मिल जाता है जो वो चाहता था, वह हमेशा शांति और व्यवस्था के पक्ष में होता है।

14 नवंबर बाल दिवस पर दें यह छोटा और आसान भाषण

- संस्कृति मन और आत्मा का विस्तार है.
- जो व्यक्ति अपने गुणों का बखान करता है वास्तव में वो बहुत कम गुणी होता है।
- सुझाव देना और बाद में उसके गलत नतीजे से बचकर निकल जाना सबसे आसान है।
- हमारी सबसे बड़ी कमी है कि हम करने की बजाए बातें ज्यादा करते हैं।
- लोगों की कला उसके उनका दिमाग का सही आईना है।
- हकीकत हमेशा हकीकत ही रहेगी और आपके नापसंद करने से गायब नहीं होगी।

Virtual Counsellor