Hindi News करियर RBSE 10th 12th Result 2024 : कब आएगा राजस्थान बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट, यहां मिलेगा लिंक

RBSE 10th 12th Result 2024 : कब आएगा राजस्थान बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट, यहां मिलेगा लिंक

RBSE 10th 12th Result 2024 Updates : राजस्थान बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट जल्द ही जारी किया जाएगा। राजस्थान बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट बोर्ड की वेबसाइट rajresults.nic.in पर घोषित किया जाएगा।

RBSE 10th 12th Result 2024 : कब आएगा राजस्थान बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट, यहां मिलेगा लिंक
RBSE 10th 12th Result 2024 Live Updates
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीPublished By: Pankaj Vijay
Sat, 11 May 2024 3:22 PM

RBSE 10th 12th Result 2024 Updates : राजस्थान बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट जल्द ही जारी किया जाएगा। राजस्थान बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajresults.nic.in पर घोषित किया जाएगा। छात्र रिजल्ट जारी होते ही यहां लाइव हिन्दुस्तान पर भी अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। शिक्षकों की चुनाव में ड्यूटी होने के चलते नतीजों में देरी हो रही है। राजस्थान बोर्ड 10वीं से पहले 12वीं का रिजल्ट जारी होगा। परंपरा के अनुसार राजस्थान बोर्ड 12वीं का पहले साइंस व कॉमर्स का रिजल्ट जारी करता है और फिर आर्ट्स का। इस बार भी राजस्थान बोर्ड इसी दिशा में आगे बढ़ रहा है। राजस्थान बोर्ड 12वीं की कॉमर्स व साइंस की कॉपियां चेकिंग का काम अंतिम चरण में है। मई माह के अंतिम 10 दिनों के भीतर राजस्थान बोर्ड 12वीं की तीन स्ट्रीमों के नतीजे जारी कर दिए जाएंगे। पहले साइंस व कॉमर्स के नतीजे घोषित होने के आसार हैं और कुछेक दिन बाद आर्ट्स के। राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट जून के पहले पखवाड़े में घोषित होगा।  राजस्थान बोर्ड की सेकंडरी परीक्षा 7 मार्च से 30 मार्च 2024 तक आयोजित की गई थीं। वहीं हायर सेकंडरी या इंटर की परीक्षाएं 26 फरवरी से 4 अप्रैल 2024 तक आयोजित की गई थीं। आरबीएसई के आंकड़ो के अनुसार करीब 20 लाख छात्र हर साल राजस्थान बोर्ड की 10वीं और 12वीं परीक्षा में भाग लेते हैं। इस साल आरबीएसई 10वीं परीक्षा में करीब 9 लाख और इंटर परीक्षा में करीब 9 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इंटर आर्ट्स में अकेले 6 लाख छात्र थे। वहीं 2.31 लाख छात्र साइंस में और 27,338 छात्र कॉमर्स में थे। 

कैसा रहा था पिछले साल का रिजल्ट
पिछले साल राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 90.49 प्रतिशत रहा था। छात्रों का पास प्रत‍िशत 89.78 और छात्राओं का 91.31 प्रतिशत रहा। वहीं राजस्थान बोर्ड 12वीं कला संवर्ग का कुल परिणाम 92.35 प्रतिशत रहा था इसमें लड़कियों का परिणाम 94.06 प्रतिशत और लड़कों का 90.65 प्रतिशत रहा था।  कॉमर्स का 96.60 फीसदी और साइंस का रिजल्ट 95.65 फीसदी रहा।

Sat, 11 May 2024 03:22 PM

RBSE Result 2024 Live: आरबीएसई 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2024 कैसे चेक करें

RBSE Result 2024 Live: आरबीएसई 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2024 कैसे चेक करें
- राजस्थान बोर्ड रिजल्ट चेक करने के लिए  rajresults.nic.in या rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाना होगा।
- अपनी क्लास के लिंक पर क्लिक करें। रिजल्ट लॉगइन विंडो में अपना रोल नंबर एंटर करना होगा।
- रोल नंबर एंटर करते ही स्टूडेंट्स को उनकी प्रोविजनल मार्कशीट मिल जाएगी।

Sat, 11 May 2024 02:12 PM

RBSE 10th 12th Result 2024 live: राजस्थान बोर्ड परीक्षा में पास होने के लिए कितने अंक चाहिए

RBSE 10th 12th Result 2024 live:  राजस्थान बोर्ड 10वीं, 12वीं परीक्षा में सफल होने के लिए स्टूडेंट्स को हर विषय में और कुल 33 प्रतिशत अंक हासिल करने होंगे । इससे कम मार्क्स होने पर स्टूडेंट को फेल घोषित कर दिया जाएगा। राजस्थान बोर्ड ने फिलहाल परिणाम तिथि के बाबत कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in, rajresults.nic.in पर चेक किए जा सकते हैं।

Sat, 11 May 2024 12:28 PM

RBSE 10th 12th Result 2024 Live: कब हुए थे राजस्थान बोर्ड एग्जाम

RBSE 10th 12th Result 2024 Live: राजस्थान 10 बोर्ड 2024 की परीक्षा 7 से 30 मार्च तक हुई थीं। जबकि राजस्थान 12 बोर्ड एग्जाम का संचालन 29 फरवरी से लेकर 4 अप्रैल तक किया गया था। अब करीब 20 लाख स्टूडेंट्स को रिजल्ट का इंतजार है।

Sat, 11 May 2024 11:27 AM

RBSE Rajasthan Board 10th, 12th Result 2024 LIVE: अगले सप्ताह जारी हो सकता है राजस्थान बोर्ड रिजल्ट

RBSE Rajasthan Board 10th, 12th Result 2024 LIVE: राजस्थान बोर्ड 12वीं के परिणाम अगले हफ्ते में जारी किए जा सकते हैं। परिणाम को लेकर किसी भी वक्त नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। पहले कॉमर्स व साइंस का रिजल्ट आने के आसार है। इन दोनों स्ट्रीम की कॉपियां चेक होने का काम लगभग लगभग पूरा हो चुका है। 

Sat, 11 May 2024 10:23 AM

RBSE Result 2024 Live : डिजिलॉकर से ऐसे चेक करें राजस्थान बोर्ड रिजल्ट

RBSE Result 2024 Live : आरबीएसई बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2024 डिजिलॉकर से भी देखा जा सकेगा। 
स्टेज 1:  पहले डिजिलॉकर वेबसाइट पर जाएं।
स्टेज 2: फिर होम पेज पर ऊपरी बाएं कोने पर जाएं और साइन-अप पर क्लिक करें।
स्टेज 3: अपना नाम भरें जैसा कि आपके आधार कार्ड पर दिखाई देता है, आपकी जन्मतिथि, आपकी श्रेणी, एक वैध मोबाइल नंबर, एक ईमेल पता और आपका आधार नंबर, साथ ही छह अंकों का सुरक्षा पिन।
स्टेज  4: फॉर्म भरें और एक यूजर नेम चुनें। एक बार खाता बनाने के बाद आप डिजीलॉकर का उपयोग करके आरबीएसई परिणाम 2024 प्राप्त कर सकते हैं
स्टेज 5: अगला, 'Board of Secondary Education, Rajasthan' चुनें।
स्टेज 6: कक्षा 10 12 पास  प्रमाणपत्र/रिजल्ट का चयन करें।
स्टेज  7: अपना आरबीएसई क्लास 10th, 12th रोल नंबर या अपना आरबीएसई-पंजीकृत मोबाइल नंबर दर्ज करें।
स्टेज 8: स्क्रीन पर, आरबीएसई कक्षा 10th, 12th परिणाम/मार्कशीट/प्रमाणपत्र दिखेगी।

Sat, 11 May 2024 09:45 AM

RBSE Result 2024 Live: आरबीएसई रिजल्ट जारी करने से पहले मांगेगा अनुमति

RBSE Result 2024 Live: आरबीएसई बोर्ड रिजल्ट 2024 की घोषणा के लिए राजस्थान सरकार से जल्द अनुमति मांग सकता है। चुनाव के कारण आचार संहिता लागू है। इसलिए सरकार की अनुमति के बाद ही राजस्थान बोर्ड रिजल्ट की घोषणा की जा सकेगी। इस सप्ताह हरी झंडी मिलने की उम्मीद है।

Sat, 11 May 2024 08:02 AM

RBSE 10th 12th Result 2024 Live: पहले कौन सा रिजल्ट जारी करेगा राजस्थान बोर्ड

RBSE 10th 12th Result 2024 Live: राजस्थान बोर्ड 12वीं साइंस और कॉमर्स का रिजल्ट पहले जारी किया जाता रहा है। उसके बाद 12वीं आर्ट्स का रिजल्ट घोषित किया जाता है। सबसे आखिर में आरबीएसई क्लास 10 का रिजल्ट आता है। इस बार भी राजस्थान बोर्ड इसी परिपाटी पर चलने की तैयारी में है।

Fri, 10 May 2024 04:10 PM

RBSE 12th Result 2024 Live: rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajresults.nic.in पर देखें परिणाम

RBSE 12th Result 2024 Live: राजस्थान बोर्ड रिजल्ट 2024 जारी होने पर विद्यार्थी अपना परिणाम rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajresults.nic.in पर जाकर चेक कर सकेंगे। इस साल राजस्थान बोर्ड 10वीं, 12वीं की परीक्षा के लिए करीब 20 लाख छात्र-छात्राएं उपस्थित हुए थे। 

Fri, 10 May 2024 03:30 PM

RBSE 12th Result 2024 Live: राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट ऐसे चेक करें रिजल्ट

RBSE 12th Result 2024 Live:  आरबीएसई राजस्थान बोर्ड 12वीं परिणाम 2024 यूं चेक करें - 
- आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर, 'Examination Results - 2024' के लिंक पर क्लिक करें।
- Senior Secondary - 2024 Result के लिंक पर क्लिक करें।
- रिजल्ट पेज खुलने पर अपना रोल नंबर डालें और सब्मिट के बटन पर क्लिक करें। आपका रिजल्ट सामने आ जाएगा। इसे डाउनलोड करें और इसका प्रिंट आउट निकाल लें।

Fri, 10 May 2024 02:32 PM

RBSE 10th 12th Result 2024 Live : सबसे पहले यहां मिलेगा लिंक

RBSE 10th 12th Result 2024 Live : राजस्‍थान बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट livehindustan.com पर भी चेक कर सकेंगे। विद्यार्थियों को यहां नतीजे चेक करने में कोई परेशानी नहीं होगी। नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर वह आसानी से रिजल्ट चेक कर सकेंगे। 

राजस्थान बोर्ड रिजल्ट 2024
 

Fri, 10 May 2024 02:01 PM

RBSE 10th 12th Result 2024 Live: वेबसाइट rajresults.nic.in हुई क्रैश तो यूं चेक कर सकेंगे राजस्थान बोर्ड रिजल्ट

RBSE 10th 12th Result 2024 Live: राजस्थान बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट जारी होने वाला है। नतीजों की घोषणा के समय राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर एक साथ लाखों विद्यार्थी अपना रिजल्ट चेक कर रहे होंगे। ऐसे में हेवी लोड व ट्राफिक के चलते राजस्थान बोर्ड की वेबसाइट पर तकनीकी समस्या आ सकती है या वह धीमी गति से चल सकती है। ऐसे में स्टूडेंट्स के पास फौरन रिजल्ट चेक करने का एक दूसरा ऑप्शन भी होना चाहिए। राजस्थान बोर्ड के स्टूडेंट्स एक SMS के जरिए भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। 

जैसे ही राजस्थान बोर्ड के नतीजे जारी होंगे, लाइव हिन्दुस्तान ( livehindustan.com ) फौरन आपके मोबाइल पर रिजल्ट का अलर्ट ( SMS ) भेजेगा। लेकिन इसके लिए आपको नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर रजिस्ट्रेशन कराना होगा।

राजस्थान बोर्ड रिजल्ट जारी होते ही SMS पाने के लिए यहां कराएं रजिस्ट्रेशन 

Fri, 10 May 2024 01:41 PM

RBSE Result 2024 Live: रोल नंबर डालकर देखें रिजल्ट

RBSE Result 2024 Live: आरबीएसई 10वीं 12वीं रिजल्‍ट चेक करने के लिए छात्रों को rajresults.nic.in या rajeduboard.rajasthan.gov.in पर विजिट करना होगा। इसके जरिए वे अपना स्‍कोर चेक कर सकते हैं। लॉगिन के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर एंटर करना होगा। रोल नंबर एंटर कर स्टूडेंट्स को प्रोविजनल मार्कशीट मिलेगी। लेकिन इसकी हार्डकॉपी स्टूडेंट्स को कुछ दिन बाद अपने अपने स्कूलों से ही मिलेगी। 
 

Fri, 10 May 2024 01:25 PM

RBSE 10th 12th result 2024 Live: पिछले साल राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स का रिजल्ट कैसा रहा था

RBSE 10th 12th result 2024 Live: पिछले साल राजस्थान बोर्ड सीनियर सैकेण्डरी कला संवर्ग का कुल परिणाम 92.35 प्रतिशत रहा था, इसमें लड़कियों का परिणाम 94.06 प्रतिशत और लड़कों का 90.65 प्रतिशत रहा था। वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा का परिणाम 84.61 प्रतिशत रहा, इसमें लड़कियों का परिणाम 88.60 प्रतिशत और लड़कों का 80.23 प्रतिशत रहा था।

Fri, 10 May 2024 01:25 PM

RBSE 10th 12th result 2024 Live: राजस्थान बोर्ड 10वीं के साथ प्रवेशिका और वोकेश्नल रिजल्ट भी होगा जारी

RBSE 10th 12th result 2024 Live: राजस्थान बोर्ड 10वीं के साथ प्रवेशिका और वोकेश्नल रिजल्ट भी जारी होगा। आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in व rajresults.nic.in पर जाकर परिणाम चेक कर सकेंगे।

Fri, 10 May 2024 11:37 AM

RBSE 10th 12th result 2024 Live: राजस्थान बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट की मार्कशीट यहां से करें डाउनलोड

RBSE 10th 12th result 2024 Live: आरबीएसई राजस्थान बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट की मार्कशीट यहां से करें डाउनलोड
rajresults.nic.in
rajeduboard.rajasthan.gov.in 
livehindustan.com

Fri, 10 May 2024 11:18 AM

RBSE 10th 12th result 2024 Live: 10वीं पास करने के बाद कतई न करें ये गलतियां

RBSE 10th 12th result 2024 Live: राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट की प्रतीक्षा कर रहे करीब 10 लाख छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला है। 10वीं पास करने के बाद छात्र-छात्राओं को अपने करियर को लेकर अहम फैसला लेना होगा। इस अहम पड़ाव पर बहुत से छात्र गलती कर देते हैं जिसका खामियाजा उन्हें पूरे करियर में भुगतना पड़ता है। इसलिए स्ट्रीम और प्रोफेशनल करियर को लेकर सोच समझकर फैसला लें। 

Fri, 10 May 2024 10:46 AM

RBSE 10th 12th result 2024 Live: राजस्थान बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट की टॉपरों की लिस्ट नहीं आएगी

RBSE 10th 12th result 2024 Live: राजस्थान बोर्ड का कहना है कि स्क्रूटिनी व इंम्प्रूवमेंट परीक्षा के बाद बहुत से छात्रों के मार्क्स बढ़ जाते हैं। ऐसे में बाद में टॉपरों की सूची बदलने की संभावना रहती है। इसलिए नतीजों के ऐलान के समय मेरिट लिस्ट जारी नहीं की जाती है। 10वीं और 12वीं दोनों रिजल्ट में टॉपरों का ऐलान नहीं होता है। 

Fri, 10 May 2024 10:12 AM

RBSE 10th 12th Result 2022 Live: जानें कैसे आप चेक कर सकेंगे आरबीएसई 10वीं 12वीं रिजल्ट

स्टेप 1-  सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in or rajresults.nic.in पर जाएं।
स्टेप 2- 10वीं के स्टूडेंट्स "RBSE Rajasthan Board 10th Result" लिंक और 12वीं के स्टूडेंट्स RBSE Rajasthan Board 12th Result" लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3-  रोल नंबर दर्ज करें।
स्टेप 4-  रिजल्ट आपके सामने होगा।
स्टेप 5- इसे डाउनलोड कर लें।
स्टेप 6- आप चाहें तो भविष्य के लिए प्रिंटआउट लेना न भूलें।
 

Fri, 10 May 2024 10:07 AM

RBSE 10th 12th Result 2024 Live: राजस्थान बोर्ड 12वीं परीक्षा की कॉपी चेकिंग का काम पूरा होने को

RBSE 10th 12th Result 2024 Live: आपको बता दें कि राजस्थान बोर्ड की 12वीं की साइंस और कॉमर्स की अभी कॉपी चेकिंग हो रही हैं। यह काम अंतिम चरण में हैं। जैसे ही कॉपी चेकिंग हो जाएंगी, रिजल्ट जारी होने की तैयारी शुरू की जाएगी। मूल्यांकन कार्य होने के बाद अंक बोर्ड कार्यालय आएंगे और गोपनीयता के साथ अंक तालिका तैयार की जाएगी।

Fri, 10 May 2024 10:05 AM

RBSE 10th 12th Result 2024 Live: राजस्थान बोर्ड रिजल्ट का इंतजार 20 लाख स्टूडेंट्स को

RBSE 10th 12th Result 2024 Live: राजस्थान में 10वीं और 12वीं के नतीजे इस बार लोकसभा चुनाव की वजह से थोड़े लेट हो गए हैं, इलेक्शन के बाद से रिजल्ट का काम रफ्तार पकड़ेगा। पहले 12वीं और फिर दसवीं के नतीजे जारी हो जाएंगे। आपको बता दें कि दोनों क्लासों में कुल मिलाकर 20 लाख स्टूडेंट्स नतीजों का इंतजार कर रहे हैं।