ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News बिहार मुजफ्फरपुरहर हर महादेव के जयकारे से इलाका भक्तिमय

हर हर महादेव के जयकारे से इलाका भक्तिमय

प्रखंड के बघनगरी गांव स्थित बाबा दूधनाथ शिव मंदिर में आयोजित नौ दिवसीय शतचंडी महायज्ञ को लेकर शुक्रवार को कलश शोभायात्रा निकाली...

हर हर महादेव के जयकारे से इलाका भक्तिमय
हिन्दुस्तान टीम,मुजफ्फरपुरFri, 09 Feb 2024 09:00 PM
ऐप पर पढ़ें

सकरा,हिन्दुस्तान संवाददाता। प्रखंड के बघनगरी गांव स्थित बाबा दूधनाथ शिव मंदिर में आयोजित नौ दिवसीय शतचंडी महायज्ञ को लेकर शुक्रवार को कलश शोभायात्रा निकाली गई। आचार्य मनोज झा के वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पिलखी उत्तरवाहिनी बूढ़ी गंडक घाट से कन्याओं ने जलबोझी कर महम्मदपुर, दरधा, हरपुर, सिहो के मुख्य मार्ग से भ्रमण कर यज्ञ स्थल पर पहुंची, जहां कलश स्थापित की गयी। इस दौरान जय श्रीराम, हर हर महादेव के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। कमेटी के सदस्यों ने बताया कि शनिवार से देवी देवताओं का पूजन व हवन होगा। शाम छह बजे से रात दस बजे तक अयोध्या के कथा वाचक देवकृष्ण शास्त्री द्वारा कथा का श्रवण कराया जाएगा। इस मौके पर रामकिशोर मिश्रा, नंदकिशोर मिश्रा, दीपनारायण मिश्रा, हरिमोहन झा, दीपक झा, राकेश मिश्रा, धर्मेंद्र कुमार मौजूद थे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।