ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News बिहार मुंगेरडीजल शेड के 55 कर्मियों का नाम मुख्यालय भेजा गया

डीजल शेड के 55 कर्मियों का नाम मुख्यालय भेजा गया

पूर्व रेलवे डीजल शेड जमालपुर को बंद करने की साजिश रची जा रही है। रेल प्रशासन ने शेड के करीब 55 इलेक्ट्रिक कर्मचारियों का पहले नाम सूचीबद्ध किया और अब इसे हेडक्वार्टर भेज दिया गया है। अगर ऐसा हुआ तो...

डीजल शेड के 55 कर्मियों का नाम मुख्यालय भेजा गया
हिन्दुस्तान टीम,मुंगेरWed, 02 Sep 2020 05:55 PM
ऐप पर पढ़ें

पूर्व रेलवे डीजल शेड जमालपुर को बंद करने की साजिश रची जा रही है। रेल प्रशासन ने शेड के करीब 55 इलेक्ट्रिक कर्मचारियों का पहले नाम सूचीबद्ध किया और अब इसे हेडक्वार्टर भेज दिया गया है। अगर ऐसा हुआ तो निश्चित ही शेड में सिर्फ डीजल लोको मेंटनेंस के कर्मचारी ही शेष रह जाएंगे।

वो भी कुछ माह तक, क्योंकि इसी माह रेलवे बोर्ड, नई दिल्ली के मेक्नीकल सचिव ए. राजा लक्ष्मी ने डीजल लोको को आगामी 30 सितंबर तक सरपल्स करने तथा पीओएच बंद करने का आदेश जारी किया है। रेल इंजन कारखाना जमालपुर प्रशासन ने इस आदेश के आलोक में पहले ही डीजल पीओएच शॉप में ताला लगा दिया है। ईआरएमयू के केंद्रीय उपाध्यक्ष सत्यजीत कुमार ने बताया कि कर्मचारियों के स्थानांतरण मामले में पहले यहां यह बताया गया कि कर्मचारियों का प्रशिक्षण के लिए इलेक्ट्रिक कर्मचारियों का नाम लिस्ट तैयार किया जा रहा है, ताकि आगामी भविष्य में आने वाले 6 इलेक्ट्रिक इंजन का मेंटनेंस बेहतर तरीके से किया जा सके। लेकिन हेडक्टवाटर के सूत्रों की माने तो कर्मचारियों का सीधे तौर पर स्थानांतरण करने की मंशा है।