ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News बिहार मोतिहारीरेलवे ने कई उपलब्धियां हासिल की

रेलवे ने कई उपलब्धियां हासिल की

मोतिहारी, मोतिहारी प्रतिनिधि। पिछले 10 वर्षों में रेलवे ने कई उपलब्धियां हासिल की है।...

रेलवे ने कई उपलब्धियां हासिल की
हिन्दुस्तान टीम,मोतिहारीFri, 09 Feb 2024 12:01 AM
ऐप पर पढ़ें

मोतिहारी, मोतिहारी प्रतिनिधि। पिछले 10 वर्षों में रेलवे ने कई उपलब्धियां हासिल की है। भारत अमेरिका, चीन और रूस के बाद विश्व का चौथा सबसे बड़ा रेलवे नेटवर्क है। रेलवे भारत की जीवन रेखा है और भारत सरकार इसे किफायती और सुलभ बनाने के लिए रेल यात्रा पर सब्सिडी देती है। जब यात्री ट्रेन टिकट खरीदते हैं तो वे औसतन परिचालन लागत का केवल 53 प्रतिशत ही चुकाते हैं। ये बातें रेल संबंधी स्थायी समिती के अध्यक्ष सह मोतिहारी सांसद राधा मोहन सिंह ने प्रेस बयान जारी कर कही।
कहा कि भारतीय रेलवे प्रतिदिन दो करोड़ तथा सालाना करीब आठ सौ करोड़ यात्री वहन करती है। रेलवे देश भर में 1200 यात्री एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन करता है। वित्तीय वर्ष 2022-2023 में 151 करोड़ टन (1512 मिलियन टन) कार्गो और सामान लोड किया गया। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फोकस के कारण, भारत अब दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ता रेल नेटवर्क प्रणाली है। वर्ष 2022-23 में स्विट्जरलैंड रेलवे के बराबर 5243 किलोमीटर तथा पिछले 9 वर्षों (2014-23) में जर्मन रेलवे के बराबर 25,434 किमी नई लाइन जोड़ा गया है। कहा कि 2004-05 के लिए रेलवे बजट 8,000 करोड़ था।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।