ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News बिहार मधुबनीफोटो वायरल करने के आरोप में केस दर्ज

फोटो वायरल करने के आरोप में केस दर्ज

बिस्फी, निप्र। बिस्फी थाना क्षेत्र के एक गांव से अपहृत एक लड़की का वीडियो...

फोटो वायरल करने के आरोप में केस दर्ज
हिन्दुस्तान टीम,मधुबनीTue, 06 Feb 2024 09:45 PM
ऐप पर पढ़ें

बिस्फी, निप्र। बिस्फी थाना क्षेत्र के एक गांव से अपहृत एक लड़की का वीडियो फेसबुक पर वायरल करने के आरोप में बिस्फी थाना में केस दर्ज किया गया है। एफआईआर मां की शिकायत पर दर्ज हुई है। दर्ज एफआईआर में बिस्फी केशवा टोल के रौशन कुमार यादव,विकास कुमार एवं अंदीप कुमार साफी पर जबरन उसकी पुत्री को दिल्ली में कब्जे में रखने का आरोप है।एफआईआर में आरोपितों पर उसकी पुत्री की हत्या करने का अंदेशा भी जताया गया है। मामले को लेकर पूर्व में भी बिस्फी थाने में अपहरण को लेकर केस दर्ज किया गया था। बिस्फी पुलिस ने लड़की को बरामद भी कर लिया था। इसके बाद पुनः लड़की गायब हो गयी।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।