ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News बिहार गयागया जंक्शन: दिसम्बर 2021 तक बनकर तैयार हो जाएगा मेमू शेड

गया जंक्शन: दिसम्बर 2021 तक बनकर तैयार हो जाएगा मेमू शेड

गया जंक्शन: दिसम्बर 2021 तक बनकर तैयार हो जाएगा मेमू शेड

गया जंक्शन: दिसम्बर 2021 तक बनकर तैयार हो जाएगा मेमू शेड
हिन्दुस्तान टीम,गयाSun, 21 Jun 2020 04:10 PM
ऐप पर पढ़ें

गया जंक्शन पर लगभग 97 करोड़ की लागत से बन रहे नए मेमू शेड का निर्माण दिसम्बर 2021 तक पूरा हो जाएगा। अनलॉक-01 में मेमू शेड के निर्माण में तेजी आयी है। लॉक डाउन में भी सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए निर्माण कार्य चल रहा था। मेमू शेड का निर्माण हो जाने से मेमू ट्रेन के रख रखाव में सहूलियत होगी। निर्माण कार्य पूरा हो जाने के बाद नए मेमू शेड में 16 कोच वाले 30 मेमू रेक को एक साथ रखा जा सकेगा। निर्माण कार्य के तहत फाउंडेशन का काम पूरा हो गया है। दीवार का निर्माण जारी है। पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत यह इकलौता शेड होगा जिसमें 16 कोच की 30 मेमू ट्रेनों का रख रखाव किया जा सकेगा। अत्याधुनिक मशीन की सुविधाओं से लैस नए शेड में रेल अधिकारियों व कर्मियों को क्षमता बढ़ेगी। यहां पूर्व मध्य रेल क्षेत्र के अलावे दूसरे रेल क्षेत्र में भी चलने वाली मेमू ट्रेन का रख रखाव किया जाएगा।