ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News बिहार गयाफतेहपुर : केंद्र की गलत नीतियों से बढ़ी बेरोजगारी

फतेहपुर : केंद्र की गलत नीतियों से बढ़ी बेरोजगारी

फतेहपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित कांग्रेस कार्यालय में गुरुवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं की चर्चा परिचर्चा कार्यक्रम आयोजित किया गया। परिचर्चा में...

फतेहपुर : केंद्र की गलत नीतियों से बढ़ी बेरोजगारी
हिन्दुस्तान टीम,गयाThu, 08 Feb 2024 06:15 PM
ऐप पर पढ़ें

फतेहपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित कांग्रेस कार्यालय में गुरुवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं की चर्चा परिचर्चा कार्यक्रम आयोजित किया गया। परिचर्चा में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करते हुए पार्टी की मजबूती पर योजनाबद्ध तरीके से काम करने का निर्णय लिया गया। साथ ही पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की न्याय यात्रा का संदेश घर-घर पहुंचाने को लेकर कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया गया। मौके पर वक्ताओं ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में ही देश का विकास संभव है। केंद्र की भाजपा सरकार की गलत नीतियों के देश विनाश की ओर जा रहा है। कल-कारखाने बंदी के कगार पर है। सरकारी प्रतिष्ठानों को निजी हाथों में सौपने की तैयारी है। ऐसे में बेरोजगारों का फौज खड़ा होता जा रहा है। परिचर्चा की अध्यक्षता कांग्रेस अध्यक्ष बालमुकुंद पांडेय और संचालन इंटक अध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद शर्मा ने किया। मौके पर उपाध्यक्ष पंकज कुमार पंकज, बुलंद अख्तर, प्रयाग यादव, पूर्व मुखिया राजकरण सिंह, मुंद्रिका सिंह, नसीम खान, मंजू देवी आदि मौजूद रहे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।