ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News बिहार भभुआसमाजवादी गढ़ कैमूर में राहुल गांधी 45 किमी. करेंगे यात्रा (पेज चार)

समाजवादी गढ़ कैमूर में राहुल गांधी 45 किमी. करेंगे यात्रा (पेज चार)

भारत जोड़ो न्याय यात्रा को ले पहुंचे राष्ट्रीय प्रवक्ता, मोहनियां में की बैठक भारत जोड़ो न्याय यात्रा को ले पहुंचे राष्ट्रीय प्रवक्ता, मोहनियां में की...

समाजवादी गढ़ कैमूर में राहुल गांधी 45 किमी. करेंगे यात्रा (पेज चार)
हिन्दुस्तान टीम,भभुआTue, 13 Feb 2024 09:00 PM
ऐप पर पढ़ें

भारत जोड़ो न्याय यात्रा को ले पहुंचे राष्ट्रीय प्रवक्ता, मोहनियां में की बैठक
कांग्रेस कार्यकर्ताओं की टीम जुटी भीड़ जुटाने में, इंडिया का भी मिला साथ

भभुआ, कार्यालय संवाददाता। समाजवादी गढ़ कैमूर में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी 45 किमी. भारत जोड़ो न्याय यात्रा करेंगे। इसकी तैयारी को लेकर ‘इंडिया गठबंधन के घटक दलों की पिछले दिनों बैठक हुई, जिसमें कांग्रेस की इस यात्रा को सफल बनाने पर सहमति बनी। इस यात्रा को लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. अंशुल अभिजित मंगलवार को कैमूर पहुंचे। उन्होंने मोहनियां के एक होटल में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और न्याय यात्रा को लेकर अब तक की गई तैयारी की समीक्षा की।

बैठक के बाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील कुशवाहा ने बताया कि यात्रा की सफलता को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की टीम गांवों का दौरा कर रही है। ग्रामीणों के साथ बैठक व गांवों में नुक्कड़ सभा की जा रही है। पोस्टर-बैनर लगाए जा रहे हैं। जिले में उनकी यात्रा रोहतास-कैमूर की सीमा से लेकर यूपी-बिहार की सीमा खजुरा तक लगभीग 45 किमी. की होगी। रोहतास-कैमूर की सीमा खुर्माबाद पर राहुल गांधी का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया जाएगा।

जिले के कुदरा, सकरी, मीरियां, पुसौली मुठानी, बरहुली, भिट्टी, बेलौढ़ी, बरेज, मोहनियां, मुजान, चंदवा, परशुरामपुर, बढ़ुपर, भरखर, देवकली, अमरपुरा, अवारी, डिड़खिली, खजुरा, दहला, धनेछा, कुड़ारी आदि गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया गया है। बैठक में कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील कुशवाहा, आलोक रावत, सुदर्शन राम, रोजा फारूकी, नंदकिशोर राय, सुरेश बिंद आदि थे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।