ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News उत्तराखंड देहरादूनरेल कर्मचारियों ने लगाए ‘डीआरएम गो बैक के नारे

रेल कर्मचारियों ने लगाए ‘डीआरएम गो बैक के नारे

मुरादाबाद से शुक्रवार को देहरादून आए डीआरएम राजकुमार सिंह को कर्मचारियों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। मंडल में कर्मचारियों के नियम विपरीत ट्रांसफर...

रेल कर्मचारियों ने लगाए ‘डीआरएम गो बैक के नारे
हिन्दुस्तान टीम,देहरादूनFri, 24 May 2024 04:45 PM
ऐप पर पढ़ें

मुरादाबाद से शुक्रवार को देहरादून आए डीआरएम राजकुमार सिंह को कर्मचारियों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। मंडल में कर्मचारियों के नियम विपरीत ट्रांसफर करने से खफा कर्मचारियों ने ‘गो बैक के नारे लगाए। चेतावनी दी कि यदि सभी कर्मचारियों के ट्रांसफर रद नहीं किए गए तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
डीआरएम राजकुमार सिंह दोपहर बाद स्पेशल ट्रेन से देहरादून रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। ट्रेन से उतरते ही नार्दन रेलवे मेंस यूनियन से जुड़े रेल कर्मचारियों ने नारेबाजी शुरू कर दी। कर्मचारियों ने डीआरएम से वार्ता करनी चाही, लेकिन डीआरएम ने यह कहकर इंकार कर दिया कि वार्ता मंडल मंत्री से की जाएगी। डीआरएम कर्मचारियों के विरोध को देखते हुए ज्यादा देर तक स्टेशन पर नहीं रुके और सीधे ओकग्रोव स्कूल मसूरी के लिए निकल गए। यहां आक्रोशित कर्मचारियों ने सभा कर रेल प्रशासन पर उत्पीड़न का आरोप लगाया। शाखा सचिव नरेश गुरुंग ने कहा कि रेलवे बोर्ड के नियमों के विपरीत कर्मचारियों के ट्रांसफर किए गए हैं। यूनियन से जुड़े कर्मचारी ट्रांसफर आदेश रद करने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। शाखा अध्यक्ष रमेश कुमार ने कहा कि मुरादाबाद में धरना चल रहा है, लेकिन अभी तक ट्रांसफर आदेश रद नहीं किए गए हैं, जिस कारण कर्मचारियों को आंदोलन तेज करने के लिए बाध्य होना पड़ रहा है। प्रदर्शन करने वालों में बीएस राजपूत, आरएस राठी, तेजिंदर सिंह, नरेश कुमार, गंगा चरण, मो जलीश आदि मौजूद रहे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।