ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News उत्तर प्रदेश वाराणसीबेहतर संवाद से संगठन होता है सफल: डीआरएम

बेहतर संवाद से संगठन होता है सफल: डीआरएम

अधिकारियों व कर्मचारियों का जनता से जुड़ाव और उनके बीच बेहतर संवाद किसी भी संगठन को सफल बनाता है। रेलवे ने शुरू से ही राजभाषा को आत्मसात किया है। ये...

बेहतर संवाद से संगठन होता है सफल: डीआरएम
हिन्दुस्तान टीम,वाराणसीWed, 22 Mar 2023 09:30 PM
ऐप पर पढ़ें

वाराणसी, संवाददाता।

अधिकारियों व कर्मचारियों का जनता से जुड़ाव और उनके बीच बेहतर संवाद किसी भी संगठन को सफल बनाता है। रेलवे ने शुरू से ही राजभाषा को आत्मसात किया है। ये बातें लहरतारा स्थित पूर्वोत्तर रेलवे के मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में बुधवार को डीआरएम रामाश्रय पांडेय ने कहीं। वे मंडल राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक में बोल रहे थे। इस दौरान प्रश्नोत्तरी व मधुमेह विषयक तकनीकी संगोष्ठी भी हुई।

डीआरएम ने मंडल ट्रैफिक कंट्रोलर संजय गुप्ता द्वारा रचित कविता संग्रह ‘संवेदनाएं फिर जी उठेंगी का विमोचन किया। यह संग्रह संवेदनहीन होती मानवता और व्यावसायिक होते संबंधों को झकझोरने वाली है।

तकनीकी संगोष्ठी में सहायक मंडल चिकित्साधिकारी डॉ. अमरनाथ ने मधुमेह के विभिन्न चरणों और उसके दुष्परिणाम के बारे में बताया। उन्होंने मधुमेह में बरती जाने वाली सावधानियां भी बताईं। इस दौरान प्रश्नोत्तरी में 45 अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया। सही जवाब देने वालों को राजभाषा विभाग की तरफ से पुस्तक भेंट की गई।

इस मौके पर एडीआरएम राहुल श्रीवास्तव, ज्ञानेश त्रिपाठी समेत कौशलेश सिंह, प्रीती वर्मा, अनिल श्रीवास्तव, पंकज केशरवानी, रजत प्रिय, यशबीर सिंह, आलोक केशरवानी, नवनीत कुमार वर्मा, विवेक मिश्रा, हीरालाल, प्रदीप कुमार सिंह आदि अफसर मौजूद थे। स्वागत प्रदीप कुमार सिंह व संचालन राहुल भट्ट ने किया।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।