ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News उत्तर प्रदेश वाराणसीत्योहारी सीजन में ट्रेनों की रफ्तार पर ‘ब्रेक

त्योहारी सीजन में ट्रेनों की रफ्तार पर ‘ब्रेक

त्योहारी सीजन में कैंट स्टेशन से गुजरने वाली दर्जनों एक्सप्रेस, मेल और सुपरफास्ट ट्रेनों का परिचालन बेपटरी हो गया है। कारण कई हैं लेकिन परेशान...

त्योहारी सीजन में ट्रेनों की रफ्तार पर ‘ब्रेक
हिन्दुस्तान टीम,वाराणसीMon, 24 Oct 2022 01:50 AM
ऐप पर पढ़ें

वाराणसी, संवाददाता।

त्योहारी सीजन में कैंट स्टेशन से गुजरने वाली दर्जनों एक्सप्रेस, मेल और सुपरफास्ट ट्रेनों का परिचालन बेपटरी हो गया है। कारण कई हैं लेकिन परेशान यात्री हो रहे हैं। दिवाली और छठ पूजा के लिए महानगरों से घर लौट रहे लोग इससे परेशान हो रहे हैं। वहीं स्टेशन पर यात्रियों को घंटों ट्रेनों के इंतजार में बिताने पड़ रहे हैं।

पूर्वांचल के विभिन्न जिलों और बिहार के बड़ी संख्या में लोग महानगरों में रोजी-रोटी कमाने जाते हैं। ये लोग दिवाली और छठ पूजा पर घर लौटते हैं। इनकी संख्या लाखों में होती है। ट्रेनें इनकी बड़ा सहारा बनती हैं। लेकिन इस बार ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्री परेशान हैं। स्थिति यह कि रात की ट्रेन दूसरे दिन शाम को पहुंच रही है और दिन में आने वाली रात को आ रही है। इस परिस्थिति में कई लोग ट्रेन की टिकट रद कराकर दूसरे साधनों की ओर रुख कर रहे हैं। इसमें उन्हें परेशानी के साथ आर्थिक क्षति भी उठानी पड़ रही है।

त्योहारों के चलते नई दिल्ली, मुम्बई, अहमदाबाद, सूरत, कोलकाता, पुणे, चेन्नई आदि महानगरों से आने वाली ट्रेनों में खासी भीड़ है। लोग जल्द घर पहुंचना चाह रहे हैं लेकिन रास्ते मे ट्रेनों की लेटलतीफी उनकी दिक्कतों में इजाफा कर रही है। आलम यह है कि हफ्ते भर से ज्यादा समय से 15232 गोंदिया-बरौनी 7 से 18 घंटे तक की देरी से चली। रविवार को भी यह ट्रेन करीब 10 घंटे विलम्ब से चल रही थी।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।