ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News उत्तर प्रदेश शाहजहांपुरकोटेदार सहित छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज

कोटेदार सहित छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज

न्यायालय के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। गांव पडरिया दलेलपुर निवासी सालिकराम ने 26 अप्रैल 2013 को न्यायालय में...

कोटेदार सहित छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज
हिन्दुस्तान टीम,शाहजहांपुरMon, 08 Apr 2024 01:45 AM
ऐप पर पढ़ें

न्यायालय के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। गांव पडरिया दलेलपुर निवासी सालिकराम ने 26 अप्रैल 2013 को न्यायालय में वाद दायर किया। बताया कि गांव के कोटेदार रामसनेही पर कूटरचित तरीके से पांच अन्य लोगों के साथ मिलकर 18 फरवरी 2008 को उसके पिता की जमीन अपने नाम करा ली थी। जानकारी होने पर न्यायालय द्वारा 31 मार्च 2008 को नामांतरण निरस्त कर दिया गया था। पिता भाईलाल की मृत्यु हो गई। 25 मार्च 2023 बैनामा के आधार पर उक्त लोगों ने जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की। जानकारी होने पर पीड़ित व उसकी पत्नी मौके पर पहुंची। आरोप है कि उक्त लोग गाली-गलौज करते हुए दोनों पर मारपीट की। जान-माल का खतरा बताते हुए थाने में तहरीर दी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। तक न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर आरोपी रामसनेही, वेदराम, रतिराम, पुष्पेंद्र, कल्लू, गोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।