ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News उत्तर प्रदेश सहारनपुरसहारनपुर-दिल्ली ट्रैक पर शीघ्र दौड़ेगी वंदेभारत

सहारनपुर-दिल्ली ट्रैक पर शीघ्र दौड़ेगी वंदेभारत

रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने कहा है कि सहारनपुर-दिल्ली ट्रैक पर जल्द ही वंदेभारत एक्सप्रेस दौड़ेगी। इसके लिए ट्रैक पर करीब 48-50 प्वाइंटों को...

सहारनपुर-दिल्ली ट्रैक पर शीघ्र दौड़ेगी वंदेभारत
हिन्दुस्तान टीम,सहारनपुरWed, 09 Nov 2022 12:25 AM
ऐप पर पढ़ें

रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने कहा है कि सहारनपुर-दिल्ली ट्रैक पर जल्द ही वंदेभारत एक्सप्रेस दौड़ेगी। इसके लिए ट्रैक पर करीब 48-50 प्वाइंटों को इम्प्रूमेंट किया जा रहा है। देश भर के सभी जैन तीर्थ स्थानों को रेल लाइन से जोड़ा जाएगा। सहारनपुर से प्रयागराज के लिए संगम के साथ ही नई ट्रेन चलाने की संभावनाएं तलाशी जा रही हैं। सहारनपुर में इलेक्ट्रिक इंजन रिपेयर होंगे। मेरठ-हस्तिनापुर से बिजनौर तक रेल लाइन बिछाने के लिए डीपीआर पर काम चल रहा है। सहारनपुर स्टेशन पर वर्ल्ड क्लास के साथ ही मैट्रो जैसी सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।

केंद्रीय रेल, दूरसंचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्वनी वैष्णव ने सहारनपुर दौरे के दूसरे दिन सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता की। उन्होंने कहा कि सहारनपुर से दिल्ली तक वंदे भारत ट्रेन चलाने के लिए ट्रैक को विकसित किया जा रहा है, जिससे ट्रेन 150 तक की स्पीड से दौड़ सकेगी। यूपीए की सरकार ने यूपी जैसे बड़े राज्य में रेलवे के विकास पर कोई ध्यान नहीं दिया। यूपी का बजट उस समय 1109 करोड़ रुपये था। लेकिन, अब केंद्र की मोदी सरकार ने यह बजट को बढ़ाकर 14,761 करोड़ कर दिया है। देवबंद स्टेशन के कायाकल्प पर 23 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। साथ ही पानीपत-मेरठ सेक्शन के लिए डीपीआर की प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है। मेरठ से हस्तिनापुर होकर बिजनौर तक की करीब 70 किलो मीटर तक रेल लाइन बिछाने के लिए डीपीआर की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

उन्होंने बताया कि सहारनपुर रेलवे स्टेशन को वर्ल्ड क्लास बनाने के लिए कंसलटेंट की नियुक्ति हो गई है। यहां तक की ठेकेदार भी तैनात किए जा चुके हैं। खास बात है कि वर्ल्ड क्लास के साथ ही स्टेशन पर मैट्रो जैसी सुविधाएं भी दी जाएंगी। इसके लिए 30 करोड़ की लागत मीमू शेड बन चुका है। देवबंद से रुड़की तक की लाइन का निर्माण कार्य पूरा होने को है। इसकी लागत करीब 740 करोड़ है।

---

पहले चार किमी और अब बनती हैं 12 किलो मीटर लाइन

रेल मंत्री ने कहा कि यूपीए की सरकार में पहले प्रतिदिन चार किलो मीटर रेल लाइन बिछाई जाती थीं, वहीं अब 12 किलो मीटर की रेल लाइन बनाई जा रही हैं।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।