ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News उत्तर प्रदेश प्रयागराजस्वतंत्रता दिवस पर सम्मानित हुए रेल कर्मचारी

स्वतंत्रता दिवस पर सम्मानित हुए रेल कर्मचारी

उत्‍तर मध्‍य रेलवे मुख्यालय सूबेदारगंज में स्वतंत्रता  दिवस समारोह उत्साह, हर्षोल्‍लास के साथ मनाया गया। महाप्रबंधक प्रमोद कुमार ने ध्‍वजारोहण...

स्वतंत्रता दिवस पर सम्मानित हुए रेल कर्मचारी
हिन्दुस्तान टीम,प्रयागराजTue, 16 Aug 2022 11:00 AM
ऐप पर पढ़ें

प्रयागराज। उत्‍तर मध्‍य रेलवे मुख्यालय सूबेदारगंज में स्वतंत्रता  दिवस समारोह उत्साह, हर्षोल्‍लास के साथ मनाया गया। महाप्रबंधक प्रमोद कुमार ने ध्‍वजारोहण किया। जीएम ने रेलवे सुरक्षा बल,  भारत स्‍काउट एवं गाइड तथा सेंट जॉन एंबुलेन्‍स ब्रिगेड की परेड का निरीक्षण किया। उल्‍लेखनीय कार्य करने वाले रेल कर्मियों को पुरस्‍कृत किया गया। पुरस्कृत कर्मचारियों में बिनय कुमार सिंह यातायात निरीक्षक योजना, आरके पटेल एसएसई सिग्नल, राजीव कुमार सिंह एसएसई,  नरेंद्र कुमार सहायक सिग्नल, अर्जुन पटेल सहायक लोको पायलट, भंवर सिंह मीना एसएसई, कन्हैया टेक्नीशियन, शिव सिंह मीना कीमैन, सुरेश चंद्र ब्लैक स्मिथ, शिव शंकर सिंह कांस्टेबल, कुलदीप त्रिपाठी लोको पायलट, आरके पचौरी लोको पायलट, रवि शंकर कनिष्ठ इंजीनियर, कमलेश कुमार ट्रैकमैन आदि हैं।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।