ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News उत्तर प्रदेश प्रयागराजरेलवे कॉलोनी से लाखों के गहने चोरी

रेलवे कॉलोनी से लाखों के गहने चोरी

रेलवे कॉलोनी से चोरों ने लाखों कीमत के गहने और नकदी चोरी कर ले गए हैं। सलीम खान बलईपुर रेलवे कॉलोनी, सिविल लाइंस में रहते...

रेलवे कॉलोनी से लाखों के गहने चोरी
हिन्दुस्तान टीम,प्रयागराजMon, 27 May 2024 12:15 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रयागराज। रेलवे कॉलोनी से चोरों ने लाखों कीमत के गहने और नकदी चोरी कर ले गए हैं। सलीम खान बलईपुर रेलवे कॉलोनी, सिविल लाइंस में रहते हैं। 23 मई की सुबह वह जगे तो दंग रह गए। कमरे में सामान बिखरा था। बताया कि चोरों ने आलमारी से उनकी मां और बहन की आठ सोने की अंगूठी, दो मंगलसूत्र, टॉप्स, दो कील, मद्रासी सोने की नथ और पायल के अलावा करीब डेढ़ लाख रुपये कैश उठा ले गए थे। सिविल लाइंस पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। सोमवार को पुलिस ने छापामारी करके दो संदिग्ध चोरों को पकड़ लिया। पुलिस का कहना है कि जल्द ही खुलासा हो जाएगा।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।