Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीGhum Hai Kisikey Pyaar Meiin 17 June 2024 Aaj Ka Full Episode Written Update PROMO Savi Ishan Reeva Patil
GHKKPM: अचानक शिखा के पेट में उठा दर्द,नकली डॉक्टर बनकर पहुंची ईशा, क्या बचा पाएगी अपने परिवार की जान...

GHKKPM: अचानक शिखा के पेट में उठा दर्द,नकली डॉक्टर बनकर पहुंची ईशा, क्या बचा पाएगी अपने परिवार की जान...

संक्षेप:

  • GHKKPM Aaj Ka Episode: सवि अपने पूरे परिवार की जान बचाने के लिए भंवर पाटिल से शादी तो कर रही है, लेकिन उसके दिमाग में कई सारे प्लान चल रहे हैं। उसने बहाने से ईशा को अंदर बुलाया।

Jun 17, 2024 10:08 pm ISTPriti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: स्टार प्लस का मोस्ट पॉपुलर शो 'गुम है किसी के प्यार में' इस वक्त काफी ड्रामा देखने को मिल रहा है। शो में हर पल एक नया ट्विस्ट एंड टर्न देखने को मिल रहा है। रीवा का ईशान से शादी करने का सपना एक ही झटके में चकना चूर हो गया। एक तरफ जहां पूरा भोसले परिवार को इंस्पेक्टर भंवर पाटिल ने अपने कब्जे में कर रखा है। वहीं, दूसरी तरफ ईशान के मुंह से सवि को प्यार करने की बात सुनकर रीवा बुरी तरह से टूट गई। ईशान के लाख मना करने पर भी सवि, भंवर पाटिल से शादी करने के लिए तैयार हो जाती है। लेकिन फिर भी उसे यकीन नहीं होता है कि भंवर उससे शादी के बाद भी सभी को जिंदा छोड़ेगा या नहीं, इसके लिए उसने एक प्लान बनाया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

अचानक शिखा के पेट में उठा दर्द

सवि ने शिखा के साथ मिलकर एक प्लान बनाया, जिसमें उसके पेट में दर्द होने का नाटक करना था। शिखा ने ठीक वैसा ही किया जैसा सवि ने उससे करने को कहा था। सवि और भंवर जैसे ही मंडप पर शादी करने के लिए बैठते हैं। शिखा जोर-जोर से पेट पकड़ कर चिल्लाती है। वो दर्द होने का नाटक करते हुए जमीन पर लेट जाती है। ये देखकर बाकी घर वाले घबरा जाते हैं। तभी सवि कहती हैं कि लग रहा है शिखा वैनी का बच्चा उनके पेट में लात मार रहा है। ये सब देखकर भंवर पाटिल को गुस्सा आता है। वो सवि को शिखा के पास जाने से रोकता है, तो शादी न करने की धमकी देती है। इसके बाद सवि कहती है कि शिखा वैनी की हालत बिगड़ रही है डॉक्टर को बुलाओ।

डॉक्टर बनकर अंदर पहुंची ईशा

सवि के दिमाग में चल रहा है कि कैसे भी करके वो अंदर की हालत के बारे में बाहर तक खबर पहुंचाए। इसके लिए वो एक कागज में नोट लिखकर बाहर भेजती है। जिसे पढ़ने के बाद ईशा सारा मामला समझ जाती है कि सवि कोट वर्ल्ड में क्या कहना चाहती है। वो जब अंदर जाती है तो उसे देखकर सभी हैरान रह जाते हैं। ईशा के साथ शुक्ला जी भी अंदर जाते हैं। इसके बाद ईशा सवि और ईशान का हाथ पकड़कर उन्हें कहती है कि सब ठीक हो जाएगा। अब देखना ये है कि क्या ईशा अपने परिवार की जान बचा पाएगी या उसी के सामने ही सब खत्म हो जाएगा।

Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha
डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में करीब 8 साल से अधिक का अनुभव। मनोरंजन, लाइफ स्टाइल पर काम कर चुकी हूं। कानपुर, मेरठ, रोहतक, जयपुर और दिल्ली में पत्रकारिता कर चुकी हूं। कानपुर यूनिवर्सिटी से कॉमर्स में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। हिन्दुस्तान लाइव से जुड़ने से पहले हिन्दुस्तान प्रिंट मीडिया, दैनिक भास्कर प्रिंट, राजस्थान पत्रिका डिजिटल, गृहलक्ष्मी, दैनिक जागरण डिजिटल जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। पिछले एक साल से प्रीति कुशवाहा लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़ी हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।