ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News उत्तर प्रदेश प्रयागराजस्वस्थ और सकारात्मक रहने को करें संगीत का साथ

स्वस्थ और सकारात्मक रहने को करें संगीत का साथ

रानी रेवती देवी इंटर कॉलेज राजापुर में चार दिवसीय क्षेत्रीय संगीत वर्ग का उद्घाटन शुक्रवार को क्षेत्रीय संगठन मंत्री हेमचंद्र ने किया। इस मौके पर...

स्वस्थ और सकारात्मक रहने को करें संगीत का साथ
हिन्दुस्तान टीम,प्रयागराजFri, 09 Feb 2024 09:00 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता।
रानी रेवती देवी इंटर कॉलेज राजापुर में चार दिवसीय क्षेत्रीय संगीत वर्ग का उद्घाटन शुक्रवार को क्षेत्रीय संगठन मंत्री हेमचंद्र ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि जिस तरह हमारे शरीर को स्वस्थ रखने के लिए पौष्टिक खाने की आवश्यकता पड़ती है ठीक उसी तरह हमारी आत्मा को स्वस्थ और सकारात्मक रखने के लिए संगीत की आवश्यकता पड़ती है। आप चाहे कितने भी व्यस्त क्यों न हों हम यही कहेंगे कुछ समय अपने लिए भी निकालिए और संगीत का संग अपनाइए।

इसके बाद पूर्व माध्यमिक व वरिष्ठ माध्यमिक कक्षाओं के लिए निर्धारित गीतों का लखनऊ, कानपुर, सुल्तानपुर, गोरखपुर, सिद्धार्थ नगर, झांसी एवं सीतापुर जिलों के प्रतिभागियों ने बारी-बारी से अभ्यास किया। क्षेत्रीय संगीत संयोजक मनोज गुप्ता ने संगीत वर्ग की प्रस्ताविकी पर प्रकाश डाला। स्वागत प्रधानाचार्य बांके बिहारी पांडे ने किया। बैठक में क्षेत्रीय शारीरिक संयोजक जगदीश सिंह, क्षेत्रीय सह संगीत संयोजक बृजराज दुबे, गोरक्ष प्रांत संयोजक दिग्विजय नाथ मिश्रा, सह संयोजिका अरुणिमा श्रीवास्तव, कानपुर प्रांत संयोजक बृजेश कुमार, काशी प्रांत की संयोजिका रोली श्रीवास्तव एवं सह संयोजक रामजी मिश्रा, आनंद, शिवजी राय, प्रवीण कुमार तिवारी, कपिल देव सिंह, रमेश चंद्र मिश्रा, रामचंद्र मौर्य आदि उपस्थित रहे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।