ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊअयोध्या जाने वाली ट्रेनों में सीटों की मारामारी, वंदे भारत देगी राहत

अयोध्या जाने वाली ट्रेनों में सीटों की मारामारी, वंदे भारत देगी राहत

सफर में आफत लखनऊ। वरिष्ठ संवाददाता अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा से पहले ही अयोध्या...

अयोध्या जाने वाली ट्रेनों में सीटों की मारामारी, वंदे भारत देगी राहत
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊThu, 11 Jan 2024 11:15 PM
ऐप पर पढ़ें

सफर में आफत

लखनऊ। वरिष्ठ संवाददाता

अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा से पहले ही अयोध्या जाने वाली नियमित ट्रेनों में सीटों की मारामारी शुरू हो गई। आलम यह है कि इस दौरान कई मुख्य ट्रेनों रद्द होने से यात्रियों की मुश्किलें और बढ़ गई है। इस स्थिति को देखते हुए उत्तर रेलवे की ओर से रेलवे बोर्ड भेजे गए विशेष ट्रेन के संचालन के प्रस्ताव पर अनुमति का इंतजार है। रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि 21 जनवरी तक अयोध्या रूट की कई प्रमुख ट्रेनें रद्द है। इस वजह से जो रेगुलर ट्रेनों चल रही है उनमें वेटिंग 200 के पार पहुंच गया है, जिससे यात्रियों को कंफर्म सीटें के लिए तत्काल कोटे पर टिके रहना मजबूरी बन गई है।

वंदे भारत में खाली सीटें यात्रियों को राहत देंगी

वंदे भारत ट्रेनों में सीटें खाली हैं। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि आनंदविहार से अयोध्या वाया लखनऊ व लखनऊ गोरखपुर वाया अयोध्या वंदे भारत ट्रेन की चेयरकार में सीटें खाली हैं। जिससे यात्रियों को काफी हद तक राहत मिल सकती है। ट्रेन नंबर 22426 वंदे भारत एक्सप्रेस की चेयरकार में 19, 20, 21 जनवरी को क्रमश: 283, 110, 140 और एग्जीक्यूटिव क्लास में 16 सीटें खाली हैं। वहीं लखनऊ से गोरखपुर वाया अयोध्या होकर गुजरने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस की चेयरकार में 317, 171, 165 व एग्जीक्यूटिव में 29, सात, तीन सीटें खाली है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।