ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊनगर निगम की जमीन पर कब्जा

नगर निगम की जमीन पर कब्जा

लखनऊ प्रमुख संवाददाता सरोसा भरोसा में नगर निगम की जमीन पर अवैध कब्जा करने...

नगर निगम की जमीन पर कब्जा
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊSun, 12 May 2024 10:40 PM
ऐप पर पढ़ें

लखनऊ प्रमुख संवाददाता

सरोसा भरोसा में नगर निगम की जमीन पर अवैध कब्जा करने वालों पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। यह मुकदमा नगर निगम की ओर से कराया गया है।

अपर नगर आयुक्त पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि गाटा संख्या 1495 के 2.143 रकबा नगर निगम की सम्पत्ति है। इस पर गिरधारी लाल और संजय कुमार ने कब्जा कर मकान का निर्माण शुरू करा दिया था। सूचना मिलने पर जब दस्तावेज जांचे गए तो पता चला कि जमीन नगर निगम की है। गिरधारी लाल, सर्वेश कुमार ने लगभग आठ हजार वर्गफुट और शहजादे ने चार हजार वर्गफुट जमीन पर कब्जा कर निर्माण शुरू कराया है। इन जमीनों की कीमत तीन करोड़ रुपये है। ऐसे में नगर निगम ने एफआईआर दर्ज कराई।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।