ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News उत्तर प्रदेश कुशीनगरकृषि विशेषज्ञों ने जैविक खेती के बारे में दी जानकारी

कृषि विशेषज्ञों ने जैविक खेती के बारे में दी जानकारी

कुशीनगर। मोतीचक ब्लॉक परिसर में गुरुवार को एक दिवसीय जैविक खेती के लिए किसान...

कृषि विशेषज्ञों ने जैविक खेती के बारे में  दी जानकारी
हिन्दुस्तान टीम,कुशीनगरFri, 16 Feb 2024 02:45 PM
ऐप पर पढ़ें

कुशीनगर।
मोतीचक ब्लॉक परिसर में गुरुवार को एक दिवसीय जैविक खेती के लिए किसान मेला एवं कृषि प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को परंपरागत जैविक खेती के बारे में विस्तार से चर्चा करते हुए जानकारी दी।

एडीओ एजी प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि जैविक खेती से भूमि की उपजाऊ क्षमता में वृद्धि हो जाती है। सिंचाई अंतराल में वृद्धि होती है। रासायनिक खाद पर निर्भरता कम होने से लागत में कमी आती है। फसलों की उत्पादकता में वृद्धि के साथ ही जैविक खाद के उपयोग करने से भूमि की गुणवत्ता में सुधार आता है। भूमि की जल धारण क्षमता बढ़ती है। भूमि से पानी का वाष्पीकरण कम होगा। भूमि के जल स्तर में वृद्धि होती है। मिट्टी खाद पदार्थ और जमीन में पानी के माध्यम से होने वाले प्रदूषण में भी कमी आती है। इस दौरान रामू राव, विनय सिंह, श्याम भजन शर्मा, बीज गोदाम प्रभारी ऋषि राज, बीटीएस निरंजन सिंह, एटीएम जितेंद्र कुमार सिंह, अर्जुन सिंह, शेषनाथ तिवारी, रामदास सिंह, नंदलाल कुशवाहा, श्रीनिवास, रवि प्रताप सिंह, रामरेखा, रामनारायण सिंह, अजय कुशवाहा, मदन सिंह, नरसिंह, मनोहर सिंह आदि मौजूद रहे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।