ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News उत्तर प्रदेश कानपुरछह और स्पेशल ट्रेनों की सौगात

छह और स्पेशल ट्रेनों की सौगात

कानपुर। प्रमुख संवाददाता रेल प्रशासन ने अब तक चल चुकी त्योहार स्पेशल ट्रेनों में...

छह और स्पेशल ट्रेनों की सौगात
हिन्दुस्तान टीम,कानपुरTue, 07 Nov 2023 09:15 PM
ऐप पर पढ़ें

कानपुर। प्रमुख संवाददाता

रेल प्रशासन ने अब तक चल चुकी त्योहार स्पेशल ट्रेनों में सीटें न बचने पर छह और स्पेशल ट्रेन चलाने का एलान किया है। राजकोट, बरौनी सहित कई जगहों की ट्रेनें चलाई हैं। इन ट्रेनों में बुधवार से बुकिंग शुरू हो जाएगी।

ये ट्रेनें कब कहां से चलेंगी

- 09569 स्पेशल ट्रेन राजकोट से हर शुक्रवार 29 नवंबर तक 12.50 बजे चलकर शनिवार को 14.05 बजे गोविंदपुरी आएगी। पांच मिनट बाद चलकर रविवार को 3.30 बजे बरौनी पहुंचेगी। वापसी में 09570 हर रविवार 31 दिसंबर तक बरौनी से 13.45 बजे चलकर 3.20 बजे गोविंदपुरी आएगी। पांच मिनट बाद चलकर मंगलवार को 5.50 बजे राजकोट पहुंचेगी।

- 09403 स्पेशल ट्रेन साबरमती से हर रविवार 12 से 26 नवंबर को 8.15 बजे चलकर सोमवार को 4.45 बजे गोविंदपुरी आएगी। पांच मिनट बाद चलकर 14.15 बजे दानापुर पहुंचेगी। 09404 स्पेशल ट्रेन दानापुर से हर सोमवार 14 से 27 नवंबर चलेगी। यह ट्रेन दानापुर से 18.00 बजे चलकर मंगलवार को 3.10 बजे गोविंदपुरी आएगी। दस मिनट बाद चलकर रात 23.30 बजे साबरमती पहुंचेगी।

- 09101 वडोदरा से 13 से 27 नवंबर तक हर सोमवार को शाम सात बजे छूटेगी। दूसरे दिन शाम 4:10 बजे कानपुर सेंट्रल और रात 23.30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वापसी में 09102 गोरखपुर से 15 से 29 नवंबर तक हर बुधवार को सुबह पांच बजे छूटेगी। दोपहर 12.15 बजे कानपुर सेंट्रल और दूसरे दिन सुबह साढ़े आठ बजे वडोदरा पहुंचेगी।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।