ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News उत्तर प्रदेश फिरोजाबादचूड़ी की जुड़ाई करते आग लगने से देवर-भाभी झुलसे

चूड़ी की जुड़ाई करते आग लगने से देवर-भाभी झुलसे

थाना उत्तर क्षेत्र में चूड़ी की जुड़ाई करते समय लैंप में आग लगने से देवर भाभी झुलस गए। दोनों को बुधावार को अस्पताल में भर्ती कराया...

चूड़ी की जुड़ाई करते आग लगने से देवर-भाभी झुलसे
हिन्दुस्तान टीम,फिरोजाबादWed, 22 May 2024 09:40 PM
ऐप पर पढ़ें

थाना उत्तर क्षेत्र में चूड़ी की जुड़ाई करते समय लैंप में आग लगने से देवर भाभी झुलस गए। दोनों को बुधावार को अस्पताल में भर्ती कराया है।

मथुरा नगर निवासी रामवीर सिंह पुत्र नेमीचंद तथा तारा देवी पत्नी अशोक कुमार घर पर चूड़ी की जुड़ाई कर रहे थे। इस दौरान जलती लैंप में तेल डालते समय लैंप में आग लग गई। जिससे वहां काम कर रहे रामवीर व तारा देवी के कपड़ों में आग लग गई। झुलसने पर दोनों चिल्लाने लगे। आवाज सुनकर लोग पहुंच गए। काफी प्रयासों के बाद उनके कपड़ों में लगी आग को बुझाया। वह काफी झुलस गए। लोग दोनों को आनन फानन में जिला अस्पताल लेकर आए। चिकित्सक ने उनकी हालत देख भर्ती कर लिया।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।