ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News उत्तर प्रदेश फतेहपुरपागल कुत्ते ने कई को काटा, दहशत

पागल कुत्ते ने कई को काटा, दहशत

जहानाबाद, संवाददाता। आवारा कुत्ते कस्बा वासियों की परेशानी का सबब बने हैं। गुरुवार को...

पागल कुत्ते ने कई को काटा, दहशत
हिन्दुस्तान टीम,फतेहपुरFri, 16 Feb 2024 12:15 AM
ऐप पर पढ़ें

जहानाबाद, संवाददाता।

आवारा कुत्ते कस्बा वासियों की परेशानी का सबब बने हैं। गुरुवार को एक पागल कुत्ते ने मासूम बच्चों समेत करीब आधा दर्जन लोगों पर हमला कर घायल कर दिया। एक बच्चे की हालत नाजुक बनी है। पागल कुत्ते की दहशत में लोगों ने बच्चों को घरों में कैद कर रखा है।

कस्बा के मोहल्ला बाकरगंज निवासी काकू के चार वर्षीय पुत्र अरहम को कैलाश मंदिर के पास घूम रहे पागल कुत्ते ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। परिजन उसे कानपुर हैलट अस्पताल ले गए। जहां पर उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। मोहल्ला कटरा चुनपुच निवासी भोला की सात वर्षीय पुत्री कंचन व लालूगंज मोहल्ला निवासी सौरभ गुप्ता समेत कई अन्य पर हमला किया है। ईओ पंकज सिंह ने बताया कि आवारा कुत्तों को पकड़ने के लिए वन विभाग व पशु चिकित्सा विभाग को पत्राचार कर मदद मांगी जाएगी।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।