ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News उत्तर प्रदेश देवरियादेवरिया महोत्सव: लघु नाटिका से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश

देवरिया महोत्सव: लघु नाटिका से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश

देवरिया, निज संवाददाता। देवरिया महोत्सव में शनिवार की शाम बच्चियों ने सड़क

देवरिया महोत्सव: लघु नाटिका से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
हिन्दुस्तान टीम,देवरियाSun, 11 Feb 2024 01:45 AM
ऐप पर पढ़ें

देवरिया, निज संवाददाता।
देवरिया महोत्सव में शनिवार की शाम बच्चियों ने सड़क सुरक्षा जागरूकता पर लघु नाटिका प्रस्तुत किया। इसके जरिए लोगों को सड़क पर सुरक्षित चलने के लिए सुरक्षात्मक उपायों को अपनाने पर जोर दिया। इसका आयोजन आकांक्षा समिति ने किया।

आकांक्षा समिति की अध्यक्ष भावना सिंह ने कहाकि जीवन अनमोल है, इसकी रक्षा करना हमारा सबसे बड़ा कर्तव्य है। साथ ही साथ हम सभी से एक आकांक्षा भी कि हम नियमों का स्वतः पालन करें और अपना जीवन सुरक्षित रखें। उन्होंने कहाकि वाहन चलाते समय निर्देशों और नियमों का पालन करना चाहिए। हेलमेट पहनना, सीट बेल्ट लगाने और गति सीमा जैसे नियमों का अवश्य पालन करना चाहिए। रैश ड्राइविंग या नशे में गाड़ी चलाना कारों के साथ होने वाली दुर्घटनाओं का मुख्य कारण है। सड़क दुर्घटनाओं के कारण हर साल दुनिया भर में 1.2 मिलियन से अधिक लोग मारे जाते हैं। 20 से 50 मिलियन लोग गंभीर चोटों का शिकार होते हैं। यह एक गंभीर मुद्दा बन गया है। इस अवसर पर डॉ. शशि प्रभा, भारती शुक्ला, मोनिका अरोड़ा, प्रियंका सिंह अर्शिया रहमान, माया त्रिपाठी, सुधा, ऊषा मणि, प्रियंका जोशी, शीला श्रीवास्तव, सरिता त्रिपाठी, ऋचा सिंह, प्रिया श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहीं।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।