ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News उत्तर प्रदेशआत्महत्या को उकसाने के आरोपी को दबोचा

आत्महत्या को उकसाने के आरोपी को दबोचा

कपूरपुर के विकास की मौत के मामले में पीलीभीत की क्राइम ब्रांच के निरीक्षक गोविंद सिंह व उरेन्द्र पाल सिंह की टीम बुधवार को मीरगंज थाने पहुंची। टीम...

आत्महत्या को उकसाने के आरोपी को दबोचा
हिन्दुस्तान टीम,बरेलीThu, 15 Feb 2024 01:30 AM
ऐप पर पढ़ें

कपूरपुर के विकास की मौत के मामले में पीलीभीत की क्राइम ब्रांच के निरीक्षक गोविंद सिंह व उरेन्द्र पाल सिंह की टीम बुधवार को मीरगंज थाने पहुंची। टीम ने मीरगंज थाने की पुलिस के साथ दोपहर में कपूरपुर गांव में एक दुकान पर छापा मार कर आरोपी रिंकू सिंह उर्फ टिन्कू निवासी कपूरपुर को गिरफ्तार कर लिया। टीम ने आरोपी से पूछताछ की। एसओ मीरगंज कुंवर बहादुर सिंह ने बताया मामले की विवेचना क्राइम ब्रांच पीलीभीत द्वारा की जा रही है।
बता दें कि कपूरपुर गांव के विकास की गांव की लड़की से प्रेम संबंध थे। लड़की विकास से शादी करने की जिद पर अड़ी थी। लड़की के परिजनों ने विकास को झूठे मुकदमा में जेल भिजवाने की धमकी देते थे। परिजनों ने लड़की की शादी रिश्तेदार से तय कर दी। मां चाचा लड़की को शादी को दातागंज के गांव बौरा ले गए। लड़की के इंकार करने पर परिजनों ने उसकी छोटी बहन की शादी रिश्तेदार से मंदिर में कर दी। इस बीच लड़की गायब हो गई। परिजन विकास को यह कह कह धमका रहे थे तूने लड़की को अगवा कर कहीं छिपा दिया है। उनके उत्पीड़न से तंग आकर विकास ने गत वर्ष फरवरी माह में सल्फास खाकर आत्महत्या कर ली। विकास की मां रेखा देवी ने इस मामले में सीमा, रिंकू, महेंद्र सिंह, संदीप सिंह, होराम सिंह एवं रामवीर सिंह निवासी सिरौली के खिलाफ 25 फरवरी 2023 को मुकदमा दर्ज कर लिया। मां का आरोप है आरोपियों ने सम्मान की खातिर लड़की को मार दिया या कहीं छिपा दिया। उत्पीड़न से उनके पुत्र ने आत्महत्या की।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।