ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News उत्तर प्रदेश बहराइचधान खरीद में यूपी में सातवें व मंडल में पहले पायदान पर बहराइच

धान खरीद में यूपी में सातवें व मंडल में पहले पायदान पर बहराइच

बहराइच, संवाददाता। जिले में एक नवंबर से चल रही धान खरीद की समय सीमा समाप्त

धान खरीद में यूपी में सातवें व मंडल में पहले पायदान पर बहराइच
हिन्दुस्तान टीम,बहराइचThu, 08 Feb 2024 06:15 PM
ऐप पर पढ़ें

बहराइच, संवाददाता। जिले में एक नवंबर से चल रही धान खरीद की समय सीमा समाप्त हो गई। निर्धारित सीमा के अंदर लक्ष्य के सापेक्ष 1.62 मीट्रिक टन धान की खरीद हुई। धान खरीद के मामले में प्रदेश में सातवें व मंडल में बहराइच पहले पायदान पर रहा है। इस बार उपज का बेहतर दाम मिलने की वजह से किसानों का रुख मंडियों के बजाए सरकारी क्रय केंद्रों पर रहा। जिससे पिछले दो सालों की अपेक्षा धान खरीद का दायरा बढ़ा है।

जिले में 1.75 लाख मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य रखा गया था। इसके लिए 144 क्रय केंद्र विभिन्न एजेंसियों के खोले गए थे। इन केंद्रों पर एक नवंबर से खरीद शुरू हुई थी। अब तक 22488 किसानों से 1.62 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है। जो कि लक्ष्य से कम है, लेकिन मंडलीय जिलों में बहराइच धान खरीद करने में अव्वल है, जबकि प्रदेश में सातवां स्थान मिला है। डिप्टीआरएमओ के मुताबिक धान खरीद के मामले में शाहजहांपुर प्रदेश से पहले स्थान पर आया है। गोंडा प्रदेश में 22 वें, श्रावस्ती 34 वें और बलरामपुर 42वें स्थान पर आया है। जबकि मंडल में गोंडा जनपद का धान खरीद में दूसरा स्थान है और श्रावस्ती का तीसरा है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।