ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News उत्तर प्रदेश आगरावित्त वर्ष 2023-24 में आगरा रेल मंडल ने 1182.25 करोड़ रुपये की कमाई की

वित्त वर्ष 2023-24 में आगरा रेल मंडल ने 1182.25 करोड़ रुपये की कमाई की

आगरा रेल मंडल कमाई के मामले में नए रिकॉर्ड बना रहा है। वित्त वर्ष 2023-24 में आगरा रेल मंडल ने विभिन्न मदों से 1182.25 करोड़ रुपये की कमाई...

वित्त वर्ष 2023-24 में आगरा रेल मंडल ने 1182.25 करोड़ रुपये की कमाई की
हिन्दुस्तान टीम,आगराSat, 27 Apr 2024 11:05 PM
ऐप पर पढ़ें

आगरा रेल मंडल कमाई के मामले में नए रिकॉर्ड बना रहा है। वित्त वर्ष 2023-24 में आगरा रेल मंडल ने विभिन्न मदों से 1182.25 करोड़ रुपये की कमाई की। मंडल ने कुल कमाई का लगभग आधा माल ढुलाई और उससे जुड़े मद से प्राप्त किया। यात्री किराए सहित उससे जुड़े मद से भी रेलवे ने रिकॉर्ड कमाई की। यहां से प्रतिदिन 250 से अधिक यात्री ट्रेन और 200 से अधिक मालगाड़ी गुजरती हैं। वित्त वर्ष 2023-24 में आगरा रेल मंडल ने यात्री किराए से 628.16 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया। इसमें 428 करोड़ रुपये रिजर्वेशन टिकट व 199.75 करोड़ रुपये अनारक्षित टिकट की बिक्री से प्राप्त हुए। इसके अलावा इससे जुड़े मदों से 44.80 करोड़ रुपये का राजस्व मिला। माल ढुलाई की बात करें तो आगरा रेल मंडल ने वित्त वर्ष 2023-24 से कुल 493.42 करोड़ रुपये अर्जित किए। सन ड्राई मद से रेलवे ने 15.87 करोड़ रुपये आगरा रेल मंडल ने कमाए। इसके अलावा पब्लिसिटी मद में 2.50 करोड़, पार्किंग मद में 2.72 करोड़, कैटरिंग मद से 7.74 करोड़ एवं अन्य मद से 2.91 करोड़ रुपये आगरा रेल मंडल ने कमाए।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।