ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News NCR नई दिल्लीसत्ता संग्राम :: भाजपा ने आदिवासी अधिकारों को कमजोर किया : जयराम

सत्ता संग्राम :: भाजपा ने आदिवासी अधिकारों को कमजोर किया : जयराम

कांग्रेस ने भाजपा पर आदिवासी अधिकारों को कमजोर करने का आरोप लगाया है। पार्टी ने रविवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के...

सत्ता संग्राम :: भाजपा ने आदिवासी अधिकारों को कमजोर किया : जयराम
हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीSun, 19 May 2024 06:00 PM
ऐप पर पढ़ें

नई दिल्ली, एजेंसी। कांग्रेस ने भाजपा पर आदिवासी अधिकारों को कमजोर करने का आरोप लगाया है। पार्टी ने रविवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के वन संरक्षण संशोधन अधिनियम ने 2006 के ऐतिहासिक वन अधिकार अधिनियम के तहत हुई तमाम प्रगति को रोक दिया है।
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने झारखंड के जमशेदपुर में प्रधानमंत्री मोदी की रैली से पहले उनसे कुछ सवाल पूछे। रमेश ने ‘एक्स पर लिखा, ऐसा क्यों है कि 2ए (अंबानी और अडानी) और कालेधन से भरे उनके टेम्पो खुलेआम घूम रहे हैं, लेकिन झारखंड के आदिवासी मुख्यमंत्री को जेल में डाल दिया गया। प्रधानमंत्री ने आदिवासियों को उनकी धार्मिक पहचान से वंचित क्यों किया। और सरना कोड को मान्यता देने से इनकार क्यों किया। उन्होंने ‘जुमलों का विवरण शीर्षक के तहत अपने प्रश्नों के बारे में विस्तार से बताते हुए शहर में नए हवाई अड्डे की योजना साकार नहीं होने पर केंद्र सरकार पर हमला बोला। उन्होंने सवाल किया कि केंद्र सरकार ने झारखंड में इतने जरूरी बुनियादी ढांचे की अनदेखी क्यों की।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।