फोटो गैलरी

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News लाइफस्टाइलआइसक्रीम खाते वक्त रखें इन चीजों का ध्यान वरना हो सकता है भारी नुकसान

आइसक्रीम खाते वक्त रखें इन चीजों का ध्यान वरना हो सकता है भारी नुकसान

चिलचिलाती गर्मियों में ठंडी ठंडी आइसक्रीम खाना भला किसे नहीं पसंद लेकिन आइसक्रीम खाते वक्त यदि कुछ जरूरी बातों का ध्यान नहीं रखा जाए तो स्वाद की आड़ में सेहत को भारी नुकसान भी हो सकता है।

आइसक्रीम खाते वक्त रखें इन चीजों का ध्यान वरना हो सकता है भारी नुकसान
Anmolलाइव हिंदुस्तान,नई दिल्लीFri, 24 May 2024 01:08 PM
ऐप पर पढ़ें

गर्मियों का मौसम है और ऐसे में ठंडी ठंडी आईसक्रीम खाने को मिल जाए तो दिन बन जाता है। जीभ को तो भरपूर स्वाद मिलता ही है साथ ही चिलचिलाती गर्मी में शरीर को ठंडक का एहसास भी हो जाता है। 
 लेकिन क्या आप जानते हैं कि आइसक्रीम खाते वक्त भी हमें कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए वरना स्वाद के चक्कर में हमारी सेहत भी दांव पर लग सकती है। 

1)आइसक्रीम खाने के बाद अक्सर हमें बहुत तेजी से प्यास लगती है। ऐसा इसलिए होता है क्यूंकि आइसक्रीम में भारी मात्रा में चीनी मौजूद होती है जो शरीर को "डीहाइड्रेटेड" महसूस करवाती है। ऐसे में कई बार लोग ढेर सारा पानी पी लेते हैं। 
लेकिन ऐसा करना सेहत पर भारी पड़ सकता है। आइसक्रीम खाने के तुरंत बाद पानी पीने से गले में खराश,  गैस, एसिडिटी , पेट दर्द और कई बार तबियत बिगड़ने जैसी समस्या का सामना भी करना पड़ सकता है। 
एक्सपर्ट्स की मानें तो आइसक्रीम खाने के लगभग 15 मिनट बाद ही पानी पीना चाहिए। 

2) आइसक्रीम खाने के तुरंत बाद गर्म पेय पदार्थों जैसे चाय–कॉफी, ग्रीन टी, सूप आदि  का सेवन करने से भी बचना चाहिए। ऐसा करने से पेट का तापमान एकदम से बदल जाता है जिसके चलते पाचन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

3) खाना खाने के तुरंत बाद भी आइसक्रीम का सेवन नहीं करना चाहिए। विशेषज्ञों के अनुसार खाना खाने के बाद ठंडी ठंडी आइसक्रीम खाने से पेट का तापमान तेजी से कम हो जाता है। इसके चलते पाचन संबंधी परेशानियों और पेट दर्द की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। 

4). आइसक्रीम खाने के बाद भारी भोजन से भी परहेज करना चाहिए। ज्यादा मसाले वाली तली भुनी चीजें नहीं खानी चाहिए। ऐसा करने से पेट में दर्द, उल्टी और अपच जैसी समस्याएं हो सकती हैं। 
कोशिश की जानी चाहिए कि आइसक्रीम खाने के लगभग 40 मिनट बाद ही ऐसी चीजों का सेवन किया जाए। 

5). आइसक्रीम खाते वक्त जो सबसे जरूरी बात हम ध्यान में रखना भूल जाते हैं वह है, इसे सही मात्रा में खाना। दरअसल, स्वाद के चक्कर में कई बार हम आइसक्रीम का बहुत अधिक मात्रा में सेवन कर लेते हैं। जो बाद में जाकर हमारी सेहत के लिए नुकसादायक साबित होता है। 
ज्यादा आइसक्रीम खाने से दांतो में कैविटी, मोटापा और फैटी लीवर जैसी गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।