ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News झारखंड रांचीरांची-नई दिल्ली गरीबरथ एक्सप्रेस अव्यवस्था का शिकार

रांची-नई दिल्ली गरीबरथ एक्सप्रेस अव्यवस्था का शिकार

कोच में फैली गंदगी और कॉकरोच दौड़ते हुए वीडियो वायरल, रांची रेलमंडल के डीआरएम तक पहुंची ट्रेन की दुर्दशा की...

रांची-नई दिल्ली गरीबरथ एक्सप्रेस अव्यवस्था का शिकार
हिन्दुस्तान टीम,रांचीWed, 02 Nov 2022 08:40 PM
ऐप पर पढ़ें

रांची, वरीय संवाददाता

रांची रेलमंडल से चलने वाली प्रतिष्ठित ट्रेन रांची-नई दिल्ली गरीबरथ एक्सप्रेस अव्यवस्था का शिकार हो गई है। रेल प्रशासन की उपेक्षा और लापरवाही को बयां करते हुए वीडियो बुधवार को वायरल हुआ। यह वीडियो पूर्व डीआरयूसीसी के सदस्य सह रांची नागरिक समिति के सचिव अशोक नागपाल ने जारी किया। जिसमें कोच में फैली गंदगी और कॉकरोच दौड़ते हुए दिखा।

इस वीडियो के आधार पर वर्तमान डीआरयूसीसी सदस्य अरुण जोशी ने तत्काल संज्ञान लेते हुए रांची के डीआरएम प्रदीप गुप्ता को सूचना दी। अशोक नागपाल ने बताया कि वे ट्रेन संख्या 12877 नई दिल्ली गरीबरथ में एक नवंबर को सपरिवार कोच संख्या जी-थ्री से रवाना हुए। उसमें स्वच्छता के नाम पर स्थिति बदहाल थी। पूरे कोच में कॉकरोच दौड़ रहे थे। शौचालय भी काफी गंदा था। साथ ही सोने के समय जो बेडरोल दिया गया, वह भी काफी गंदा व बदबूदार था। इन सारी अव्यवस्थाओं के कारण पूरा परिवार पूरी रात भर सो नहीं पाया। नागपाल ने कहा कि जब रेलवे यात्रियों से पूरा भाड़ा ले रहा है तो यात्रियों को सुविधा नहीं देने पर कार्रवाई होनी चाहिए। इस संबंध में जल्द से जल्द रेलमंत्रालय को भी अवगत कराया जाएगा।

कोट :::::::::::::::::::::

गरीबरथ एक्सप्रेस में बनाए गए वीडियो की जानकारी मिली गई है। इसके बारे में जांच करवानी होगी, तभी कुछ स्पष्ट कहा जाता सकता है।

-निशांत कुमार, वरीय वाणिज्यक प्रबंधक, रांची रेलमंडल।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।