ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News झारखंड रामगढ़ट्रेन का रूट बदलने पर मुखर हुईं विधायक अंबा प्रसाद -राजधानी व रांची-चोपन एक्सप्रेस को पूर्व की तरह बरकाकाना रूट से चलाने की मांग

ट्रेन का रूट बदलने पर मुखर हुईं विधायक अंबा प्रसाद -राजधानी व रांची-चोपन एक्सप्रेस को पूर्व की तरह बरकाकाना रूट से चलाने की मांग

विधायक अंबा प्रसाद ने रेलवे बोर्ड से रांची-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस तथा रांची-चोपन एक्सप्रेस जो पूर्व में रांची से वाया बरकाकाना चलती थी, उस रूट...

ट्रेन का रूट बदलने पर मुखर हुईं विधायक अंबा प्रसाद -राजधानी व रांची-चोपन एक्सप्रेस को पूर्व की तरह बरकाकाना रूट से चलाने की मांग
हिन्दुस्तान टीम,रामगढ़Sun, 14 Nov 2021 03:02 AM
ऐप पर पढ़ें

बरकाकाना। निज प्रतिनिधि

विधायक अंबा प्रसाद ने रेलवे बोर्ड से रांची-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस तथा रांची-चोपन एक्सप्रेस जो पूर्व में रांची से वाया बरकाकाना चलती थी, उस रूट को बदलते हुए वाया टोरी-लोहरदगा होकर चलाने के निर्णय का विरोध किया है। विधायक ने डीआरएम धनबाद के नाम पत्र एडीआरएम बरकाकाना को सौंपा। दिए पत्र में बताया है कि बरकाकाना जंक्शन रामगढ़ तथा आसपास के जिलों का सबसे निकटतम एवं महत्वपूर्ण स्टेशन है। इस रूट से हजारों की संख्या में लोगों का आवागमन होते रहता है। साथ ही छोटे-छोटे व्यवसाय कर लोग अपने जीविकोपार्जन करते हैं। बड़ी दूर दूर से लोग सब्जी इत्यादि बेचने के लिए ट्रेन के माध्यम से आते हैं। इसलिए अचानक से इस रूट को चेंज कर देना कतई न्याय संगत नहीं है। उन्होंने रेलवे विभाग से उक्त ट्रेनों का पूर्व की भांति बरकाकाना रूट से होकर चलाने कि मांग की। ज्ञात हो कि समय-समय पर बड़कागांव विधायक रेलवे संबंधी मामलों में खुद स्थल पर पहुंचकर संबंधित पदाधिकारियों से वार्ता कर राहत दिलवाने का कार्य किया है। कुछ महीनों पूर्व स्थानीय लोगों की दुकान और घर हटाने के वक्त विधायक की पहल पर ही लोगों को उजड़ने से बचाया गया था। स्थानीय जनमानस की मांग कि रांची-नई दिल्ली राजधानी एवं रांची-चोपन एक्सप्रेस बरकाकाना होकर चले इसके लिए विधायक पहल कर रही है। बात नहीं बनने की स्थित में आंदोलन करने की बात कही।