ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News झारखंड रामगढ़पटना-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस का आठ कोच पहुंची पटना

पटना-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस का आठ कोच पहुंची पटना

पटना और रांची आवागमन करनेवाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। पटना-रांची के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस के आठ कोच मंगलवार शाम को चेन्नई से...

पटना-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस का आठ कोच पहुंची पटना
हिन्दुस्तान टीम,रामगढ़Wed, 07 Jun 2023 03:50 AM
ऐप पर पढ़ें

बरकाकाना, निज प्रतिनिधि।

पटना और रांची आवागमन करनेवाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। पटना-रांची के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस के आठ कोच मंगलवार शाम को चेन्नई से पटना पहुंच गई हैं। देश में निर्मित पहली सेमी हाई स्पीड ट्रेन को देख लोग उत्साहित दिखे। बताते चले वंदे भारत एक्सप्रेस का बिहार और झारखंड के लोगों को बेसब्री से इंतजार था। इसके बाद उसका एग्जामिनेशन होगा। इसके बाद प्रस्तावित रूट में स्पीड ट्रायल किया जाएगा। इसके बाद रेलवे प्रबंधन टाइम-टेबल का शेड्यूल जारी होगा। वंदे भारत एक्सप्रेस को लेकर रेलवे प्रबंधन नवनिर्मित बरकाकाना से टाटीसिलवे तक रेल सुरंगों और रेल पटरियों को तैयार किया जा रहा है।

इन स्टेशनों से गुजरेगी पटना-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस---

रेलवे सूत्रों के मुताबिक पटना से रांची के बीच बनी नई रेल लाइन कोडरमा-हजारीबाग-रांची वाया बरकाकाना के कोडरमा, हजारीबाग टाउन, बरकाकाना, सिधवार, सांकी, मेसरा, टाटीसिल्वे के रास्ते वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने की योजना है। पहले दिन यह ट्रेन उद्घाटन स्पेशल के रूप में पटना से रांची और रांची से पटना के बीच चलेगी।

छह घंटे में तय होगी दूरी ----

जानकारी के अनुसार राजेंद्र नगर कोचिंग कॉम्प्लेक्स में पटना-रांची वंदे भारत ट्रेन का सेकेंडरी मेंटेनेंस होगा। इसका प्राइमरी मेंटेनेंस रांची में होना है। राजेंद्र नगर कोचिंग कॉम्प्लेक्स को इसके मेंटेनेंस के लिए पूरी तरह तैयार किया गया है। राजेंद्र नगर में कोच के आने के बाद तकनीकी परीक्षण होगा।

जल्द होगा ट्रायल ---

तकनीकी परीक्षण के बाद पटना से रांची के बीच ट्रायल किया जाएगा। ट्रायल के दौरान तकनीकी पक्ष और सुरक्षा के पहलुओं की बारीकी से जांच होगी। वंदे भारत एक्सप्रेस से पटना से रांची के बीच की दूरी 6 घंटे में तय होगी।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।