ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News झारखंड पाकुड़पीड़ित परिवार से मिले प्रदेश महासचिव

पीड़ित परिवार से मिले प्रदेश महासचिव

पाकुड़, प्रतिनिधि। सदर प्रखंड के चांदनगर गांव में प्रदेश महासचिव तनवीर आलम ने बुधवार को आगनी पीड़ित परिवार से मिला। इस दौरान पीड़ित परिवार को सरकारी...

पीड़ित परिवार से मिले प्रदेश महासचिव
हिन्दुस्तान टीम,पाकुड़Thu, 15 Feb 2024 04:45 PM
ऐप पर पढ़ें

पाकुड़, प्रतिनिधि। सदर प्रखंड के चांदनगर गांव में प्रदेश महासचिव तनवीर आलम ने बुधवार को आगनी पीड़ित परिवार से मिला। इस दौरान पीड़ित परिवार को सरकारी लाभ दिलाने का आश्वासन दिया। जानकारी के अनुसार सोमवार को हबीबुर रहमान के घर में अचानक आग लग गया। आग की चपेट में आने से घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया है। प्रदेश महासचिव चांदनगर गांव पहुंचने पर पता चला कि गांव के हबीबुर रहमान का घर आग लगने से जल गया है। उन्होंने मौके पर पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर आग लगने से संबंधित जानकारी लिया। मकान मालिक ने बताया कि दोपहर के समय अचानक आग घर में लग गया। आग कैसे लगी इसका पता नहीं चल पाया। जबतक गांव वालों के सहयोग से आग को बुझा पता तबतक पूरा घर जल गया। उन्होंने पीड़ित परिवार को आश्वासन दिलाते हुए सरकारी लाभ दिलाने की बात कही।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।