ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News झारखंड कोडरमाविधायक डॉ नीरा ने नई ट्रेनों के समय के बदलाव को लेकर रेल मंत्री को लिखा पत्र

विधायक डॉ नीरा ने नई ट्रेनों के समय के बदलाव को लेकर रेल मंत्री को लिखा पत्र

विधायक डॉ नीरा यादव ने पत्र के माध्यम से दो माह के भीतर कोडरमा जंक्शन के लिए वंदे भारत और न्यू गिरिडीह- रांची इंटरसिटी ट्रेनों का परिचालन के लिए...

विधायक डॉ नीरा ने नई ट्रेनों के समय के बदलाव को लेकर रेल मंत्री को लिखा पत्र
हिन्दुस्तान टीम,कोडरमाWed, 13 Sep 2023 01:30 AM
ऐप पर पढ़ें

कोडरमा संवाददाता
विधायक डॉ नीरा यादव ने पत्र के माध्यम से दो माह के भीतर कोडरमा जंक्शन के लिए वंदे भारत और न्यू गिरिडीह- रांची इंटरसिटी ट्रेनों का परिचालन के लिए केंद्र सरकार के प्रति आभार जताया है। उन्होंने कहा कि केंद्र के कुशल नेतृत्व में आज भारतीय रेल विकास चरमोत्कर्ष पर जा रहा है। इसी कड़ी में वंदे भारत और अभी सौगात के रूप में आई इंटरसिटी एक्सप्रेस दोनों ट्रेनों का परिचालन झारखंड के वैसे इलाके रेलवे की कनेक्टिविटी से जुड़ रहे हैं, जहां के लोगों के लिए आबादी के साथ दशक बाद तक रेल का सफर सपना था। उन्होंने कहा कि दोनों ट्रेनों के फेर को लेकर कुछ बिंदुओं पर बदलाव देने की मांग किया। उन्होंने पत्र के जरिए कहा है कि रांची झारखंड की राजधानी है और हाल ही में रेलवे नेटवर्क से जुड़े न्यू गिरिडीह से रांची तक ट्रेन की शुरुआत सुबह छह बजे रांची से की गई है। जबकि वापसी में यह ट्रेन गिरिडीह से दोपहर 14:00 बजे खुलेगी, जो रात 21.30 बजे रांची पहुंचेगी । आमतौर पर छोटे शहरों से लोग राज्य की राजधानी में सुबह चिकित्सा, शिक्षा या अन्य सरकारी कार्यों के लिए जाते हैं और शाम को वहां से वापस लौटते हैं। लेकिन उक्त ट्रेन की वर्तमान समय सारणी ठीक इसके उलट है। राज्य की राजधानी से या ट्रेन सुबह खुल रही है। ऐसे में यदि उक्त ट्रेन को सुबह छह बजे गिरिडीह से खोला जाए तो गिरिडीह,कोडरमा, हजारीबाग के लोग दिन में रांची पहुंच सकेंगे और उसी दिन या दूसरे दिन शाम को उसी से चलकर रात तक अपने शहर वापस आ सकेंगे। इसी तरह बिहार की राजधानी पटना जंक्शन से पटना रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस बहुत पहले से सुबह 6.30 बजे खुलता है, जो दिन के दोपहर तक रांची पहुंचती है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।