ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News झारखंड जमशेदपुररेलवे के 2518 क्वार्टर जर्जर, होगी मरम्मत

रेलवे के 2518 क्वार्टर जर्जर, होगी मरम्मत

चक्रधरपुर मंडल इंजीनियरिंग विभाग जर्जर क्वार्टरों की मरम्मत कराएगा। मेंस कांग्रेस पीएनएम के दौरान डीआरएम विजय कुमार साहू के समक्ष यह मुद्दा उठा...

रेलवे के 2518 क्वार्टर जर्जर, होगी मरम्मत
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरThu, 23 Jun 2022 05:30 PM
ऐप पर पढ़ें

चक्रधरपुर मंडल इंजीनियरिंग विभाग जर्जर क्वार्टरों की मरम्मत कराएगा। मेंस कांग्रेस पीएनएम के दौरान डीआरएम विजय कुमार साहू के समक्ष यह मुद्दा उठा था। इससे टाटानगर समेत चक्रधरपुर मंडल के विभिन्न स्टेशनों की रेलवे कॉलोनी में सर्वे हुआ है। इससे रेल मंडल क्षेत्र के छह स्टेशनों पर 2518 जर्जर रेलवे क्वार्टर की जल्द ही मरम्मत होगी। इंजीनियरिंग विभाग के अनुसार टाटानगर 870, झाड़सुगुड़ा 150, बंडामुंडा 587, राउरकेला 314 चक्रधरपुर 271 और डांगुवापोसी में 326 क्वार्टर जर्जर स्थिति में हैं। क्वार्टर की मरम्मत का कार्य मंडल रेल प्रशासन जुलाई के बाद शुरू कर सकता है।

क्वार्टर से हटेगा अवैध कब्जा

टाटानगर की रेलवे कॉलोनी स्थित क्वार्टरों से अवैध कब्जा हटाने का अभियान जल्द शुरू होगा। इसके लिए चक्रधरपुर मंडल इंजीनियरिंग विभाग टाटानगर की कॉलोनियों में अवैध कब्जा वाले क्वार्टर का सर्वे करा रहा है, ताकि अतिक्रमण हटाकर जर्जर क्वार्टर की मरम्मत कराई जा सके। रेल अधिकारियों के निरीक्षण में टाटानगर की ट्रैफिक समेत अन्य रेलवे कॉलोनी की दर्जनों क्वार्टर पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया था।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।