ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News झारखंड जमशेदपुरटाटानगर के विकास कार्यों का कल जायजा लेंगे डीआरएम

टाटानगर के विकास कार्यों का कल जायजा लेंगे डीआरएम

जमशेदपुर। टाटानगर स्टेशन पर यात्री सुविधा में शुरू विकास कार्यों का चक्रधरपुर मंडल रेल प्रबंधक एजे राठौर शनिवार को जायजा...

टाटानगर के विकास कार्यों का कल जायजा लेंगे डीआरएम
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरFri, 05 Jan 2024 11:15 AM
ऐप पर पढ़ें

जमशेदपुर। टाटानगर स्टेशन पर यात्री सुविधा में शुरू विकास कार्यों का चक्रधरपुर मंडल रेल प्रबंधक एजे राठौर शनिवार को जायजा लेंगे। डीआरएम के साथ इंजीनियरिंग और मैकेनिकल विभाग के मंडल अधिकारी भी टाटानगर आ रहे हैं ताकि प्लेटफार्म नंबर एक पर तैयार एस्केलेटर शुरू करने का दिन एजेंसी से तय हो सके जबकि प्लेटफार्म नंबर दो और तीन पर लिफ्ट के कार्यों का डीआरएम निरीक्षण करेंगे। स्टेशन पर निर्माण अधीन तीसरे फुट ओवर ब्रिज के कार्यों को भी जल्द खत्म करने का आदेश पहले डीआरएम ने दिया था।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।