ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News झारखंड गुमलासावित्री देवी हत्या कांड में पुलिस ने गांव के ही दो लोगो को हिरासत में ले कर रही पूछताछ

सावित्री देवी हत्या कांड में पुलिस ने गांव के ही दो लोगो को हिरासत में ले कर रही पूछताछ

गुमला संवाददाता सावित्री देवी हत्या कांड में पुलिस ने गांव के ही दो लोगो को हिरासत में ले कर रही पूछताछसावित्री देवी हत्या कांड में पुलिस ने गांव के...

सावित्री देवी हत्या कांड में पुलिस ने गांव के ही दो लोगो को हिरासत में ले कर रही पूछताछ
हिन्दुस्तान टीम,गुमलाTue, 21 May 2024 11:30 PM
ऐप पर पढ़ें

गुमला संवाददाता। गुमला जिले के घाघरा थाना क्षेत्र के डुको में डायन बिसाही के आरोप में घर में घुस कर 62 वर्षीय महिला की हत्या करने के आरोप में पुलिस ने गांव के ही दो लोगो को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। फिलहाल पुलिस इस मामले में कुछ भी बताने से गुरेज कर रही है। बावजूद इसके पुलिस ने लगभग सावित्री देवी हत्या कांड का लगभग खुलासा कर लिया है। जानकारी के मुताबिक पुलिस में हत्या के मामले में जिन दो लोगो को हिरासत में लिया इसके से एक व्यक्ति का बेटा चार साल पहले पागल हो गया है,जबकि उसकी बहु की मौत हो गई। इस व्यक्ति के सावित्री के पति चार वर्ष पूर्व घाघरा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। साथ ही इसे लेकर गांव में पंचायत भी हुई थी। वहीं दूसरे व्यक्ति के तीन मवेशी की मौत लगभग छह महीने पहले हो गई थी, जबकि एक मवेशी कुछ दिन पूर्व मर गया था। दोनों को शक था सावित्री देवी डायन और उसके कारण ही उन दोनों के परिवार के लोग परेशान है। फलस्वरूप सोमवार को दोनों दिन के लगभग नौ बजे टांगी लेकर सावित्री देवी के घर पहुंचे,और सावित्री देवी को डायन बताये हुए उससे पूछताछ करने लगे। सावित्री डायन होने से इनकार करती रही बावजूद इसके दोनो ने टांगी से वार कर सावित्री देवी की निर्मम हत्या कर दी।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।