ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News झारखंड धनबादरेल अधिकारी के क्वार्टर से छह लाख के गहने चोरी

रेल अधिकारी के क्वार्टर से छह लाख के गहने चोरी

धनबाद। रेल अधिकारी के घर को चोरों ने मंगलवार की रात निशाना बनाया। रेलवे के स्टोर विभाग के अधिकारी सुनील कुमार गांधी ने बुधवार को मामले की शिकायत...

रेल अधिकारी के क्वार्टर से छह लाख के गहने चोरी
हिन्दुस्तान टीम,धनबादThu, 27 Oct 2022 01:51 AM
ऐप पर पढ़ें

धनबाद। रेल अधिकारी के घर को चोरों ने मंगलवार की रात निशाना बनाया। रेलवे के स्टोर विभाग के अधिकारी सुनील कुमार गांधी ने बुधवार को मामले की शिकायत धनबाद थाने में की। आवेदन में उन्होंने बताया कि चोर उनके घर से उनकी पत्नी का 12 भर यानी करीब छह लाख रुपए के गहने और 15 हजार रुपए नगद ले गए। सुनील ने पुलिस को बताया कि रांगाटांड़ स्थित उनका क्वार्टर खाली था। 23 अक्तूबर को वे पूरे परिवार के साथ सड़क मार्ग से रांची गए थे। बुधवार की सुबह साढ़े 10 बजे उनकी नौकरानी रिंकी ने फोन कर बताया कि क्वार्टर में चोरी हुई है। घर के मुख्य दरवाजे और पिछले आंगन के गेट का ताला टूटा है। जब वे अपने परिवार के साथ रांची से धनबाद पहुंचे, तो देखा कि अलमारी का लॉकर टूटा है। ज्वेलरी के डिब्बे बिखरे पड़े थे। ड्रेसिंग टेबल का ड्रॉवर भी खुला था। मंगलसूत्र, गले की चेन, हाथ की चूड़ियां, कान का रिंग, अंगूठी आदि गायब थे। चोर करीब 15 हजार रुपए नगद भी ले गए।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।