ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News झारखंड देवघरआद्रा मंडल में संयुक्त रोलिंग ब्लॉक

आद्रा मंडल में संयुक्त रोलिंग ब्लॉक

जसीडीह। दक्षिण पूर्व रेलवे के आदरा रेल मंडल में रोलिंग ब्लॉक लिए जाने का निर्णय लिया गया है। इसको लेकर रेल मंडल से गुजरने वाली कई ट्रेनों का परिचालन...

आद्रा मंडल में संयुक्त रोलिंग ब्लॉक
हिन्दुस्तान टीम,देवघरSat, 25 May 2024 12:30 AM
ऐप पर पढ़ें

जसीडीह। दक्षिण पूर्व रेलवे के आदरा रेल मंडल में रोलिंग ब्लॉक लिए जाने का निर्णय लिया गया है। इसको लेकर रेल मंडल से गुजरने वाली कई ट्रेनों का परिचालन बाधित रहेगी। आसनसोल रेल मंडल के हवाले बताया गया कि 27 मई से 2 जून तक संयुक्त सप्ताहिकी रोलिंग ब्लॉक लिया जाएगा। रेल मंडल अंतर्गत चलने वाली 08644/ 08643 आसनसोल आदरा आसनसोल ट्रेन को रद्द कर दी गई है। रेल सूत्रों ने बताया कि रेलवे लाइनों के मरम्मत व रखरखाव के लिए रोलिंग ब्लॉक सिस्टम अपनाया जाता है। ताकि रेलवे लाइनों की लाइनिंग लेवलिंग एलॉटमेंट सही रूप से कार्य करें। जिससे ट्रेनों के चलने में किसी तरह की दिक्कत नहीं हो।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।