ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News झारखंड चक्रधरपुरराउरकेला स्टेशन से गांजा के साथ दो गिरफ्तार

राउरकेला स्टेशन से गांजा के साथ दो गिरफ्तार

राउरकेला आबकारी विभाग ने आरपीएफ की मदद से चक्रधरपुर रेल मंडल के राउरकेला रेलवे स्टेशन से करीब 21 केजी गांजा के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया...

राउरकेला स्टेशन से गांजा के साथ दो गिरफ्तार
हिन्दुस्तान टीम,चक्रधरपुरSun, 02 Apr 2023 02:00 AM
ऐप पर पढ़ें

राउरकेला,संवाददाता। राउरकेला आबकारी विभाग ने आरपीएफ की मदद से चक्रधरपुर रेल मंडल के राउरकेला रेलवे स्टेशन से करीब 21 केजी गांजा के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी रांची गांजा बेचने जा रहे थे। जानकारी के मुताबिक ओडिशा के बलांगीर जिले के रामाकांत भुई और राजेश भुई बलांगीर से गांजा लेकर बस से राउरकेला पहुंचे, जहां से रांची जाने के लिए राउरकेला रेलवे स्टेशन गए। इस दौरान गुप्त सूचना के आधार पर आरपीएफ और आबकारी विभाग ने छापामारी कर दोनों को गिरफ्तार किया। उनके पास से 20 केजी 880 ग्राम गांजा बरामद हुआ जिसकी कीमत करीब चार लाख रुपये है। आबकारी विभाग ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जेल भेज दिया।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।