ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News झारखंड चक्रधरपुरबंडामुंडा में लोको रनिंग स्टाफ ने किया प्रदर्शन

बंडामुंडा में लोको रनिंग स्टाफ ने किया प्रदर्शन

ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन के द्वारा चक्रधरपुर रेल मंडल के बंडामुंडा क्रू लॉबी में रांची रेल मंडल के सीनियर डीओएम के नए फरमान के खिलाफ...

बंडामुंडा में लोको रनिंग स्टाफ ने किया प्रदर्शन
हिन्दुस्तान टीम,चक्रधरपुरSat, 11 Mar 2023 12:20 AM
ऐप पर पढ़ें

चक्रधरपुर, संवाददाता। ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन के द्वारा चक्रधरपुर रेल मंडल के बंडामुंडा क्रू लॉबी में रांची रेल मंडल के सीनियर डीओएम के नए फरमान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान एसोसिएशन के स्थानीय पदाधिकारी और सदस्य विशेष रूप से मौजूद थे। बताया गया की रांची रेल मंडल के सीनियर डीओएम ने ओवर सूट एवं अनियमित वर्किंग का एक नया फरमान जारी कर रनिंग स्टाफ के ड्यूटी के समय में बढ़ोत्तरी कर दी है। जबकि ड्यूटी के समय में बदलाव को लेकर किसी प्रकार की जरुरी और नियमित प्रक्रिया को पूरा नहीं किया गया है।

एसोसिएशन के द्वारा आरोप लगाया गया है की रांची के सीनियर डीओएम अपने पद का दुरुपयोग कर लोको पायलट पर जबरन अपना निजी आदेश थोप रहे हैं। एसोसिएशन का कहना है की पुरे दक्षिण पूर्व रेलवे में लोको पायलट इसको लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं जिसका समर्थन अन्य रेलवे के यूनियन द्वारा भी किया जा रहा है। एसोसिएशन के द्वारा रेल प्रशासन से मांग की गयी है की अविलम्ब सीनियर डीओएम रांची के नए ओवर सूट एवं अनियमित वर्किंग आदेश को वापस लिया जाये। फैसला वापस नहीं लेने की स्थिति में विरोध प्रदर्शन को आगे और तीव्र गति से चलाने की भी बात एसोसिएशन के पदाधिकारी द्वारा कही गयी है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।