ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News झारखंड चक्रधरपुरचक्रधरपुर रेल मंडल मुख्यालय में अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस, दिव्यांग रेल कर्मी हुए सम्मानित

चक्रधरपुर रेल मंडल मुख्यालय में अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस, दिव्यांग रेल कर्मी हुए सम्मानित

चक्रधरपुर रेल मंडल मुख्यालय में अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस, दिव्यांग रेल कर्मी हुए सम्मानित ...

चक्रधरपुर रेल मंडल मुख्यालय में अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस, दिव्यांग रेल कर्मी हुए सम्मानित
हिन्दुस्तान टीम,चक्रधरपुरWed, 20 Dec 2023 02:15 AM
ऐप पर पढ़ें

चक्रधरपुर, संवाददाता
चक्रधरपुर रेल मंडल मुख्यालय में अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस मनाया गया। इस अवसर पर चक्रधरपुर रेल मंडल के डीआरएम सभागार में सीनियर डीपीओ डॉक्टर ऋषभ सिन्हा एवं सीनियर डीएफएम रविन्द्र साह ने संयुक्त रूप से रेलवे के विभिन्न विभागों में कार्यरत 11 दिव्यांग रेल कर्मियों को योग्यता का प्रमाण पत्र के साथ प्रतीक चिन्ह भेंट कर कुशल और निष्ठापूर्ण कार्य की सराहना करते हुए सम्मानित किया। सीनियर डीपीओ डॉक्टर ऋषभ सिन्हा और सीनियर डीएफएम रविन्द्र साह ने दिव्यांग रेलकर्मी चंदन कुमार, श्याम बहादुर सोनार, मो नईम हसन, अरुण कुमार, महेंद्र कुमार, राकेश कुमार, शुभम पाण्डेय, एमवीएस नारायणा, दिलीप कुमार सिंह, मुकेश कुमार और रामबली कुमार को सम्मानित किया। मौके पर सीनियर डीपीओ ऋषभ सिन्हा ने दिव्यांग रेल कर्मियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि रेलवे के विकास में आप सभी की अहम भागीदारी को नकारा नहीं जा सकता है। आप सभी की मेहनत व लगन के कारण भी रेलवे प्रगति के मार्ग पर अग्रसर है। आप सभी इसी तरह निष्ठां के साथ कार्य करते रहें और अगर किसी प्रकार की कोई परेशानी हो तो निर्भीक होकर बताएं। वहीं दिव्यांग रेलकर्मियों ने भी अपनी बात सभी के समक्ष रखी।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।