ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News झारखंड चक्रधरपुरभाजपाइयों ने रेल क्षेत्र में चलाया महाजनसंपर्क अभियान

भाजपाइयों ने रेल क्षेत्र में चलाया महाजनसंपर्क अभियान

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मालती गिलुवा की अगुआई में बुधवार को भाजपाईयों ने चक्रधरपुर के रेल क्षेत्र में...

भाजपाइयों ने रेल क्षेत्र में चलाया महाजनसंपर्क अभियान
हिन्दुस्तान टीम,चक्रधरपुरThu, 20 Jul 2023 12:20 AM
ऐप पर पढ़ें

चक्रधरपुर। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मालती गिलुवा की अगुआई में बुधवार को भाजपाइयों ने चक्रधरपुर के रेल क्षेत्र में महाजनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान पंचमोड़ से शुरू हुई जो रेलवे स्टेशन होते हुये पोस्ट ऑफिस होकर रेलवे अस्पताल पहुंची और वहां से पुन: पंचमोड़ पहुंचकर समाप्त हुई। इस दौरान भाजपा नेताओं ने दुकानदारों और स्थानीय लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नौ साल की उपलब्धियां बतायी।
मौके पर जिला अध्यक्ष सतीश पुरी, जिला उपाध्यक्ष ललित मोहन गिलुवा, विजय मेलगांडी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष पवन शंकर पांडे, जिला मंत्री अशोक दास, नगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, नवीन गुप्ता, मनोज लेयागी, दीपक सिंह, शिवलाल रवानी, बजरंग महानंद, सीमा मुखी, रवि बांकीरा, राम कोड़ा, अश्वनी प्रमाणिक, अभय साव, सनेह लता भेंगरा, सुनीता रितु देवी, सरस्वती हैसा, विकास रवानी, शशि रजक, दारा महतो आदि शामिल थे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।